{"_id":"6ab1219bf790455d0b0d8dc0","slug":"video-woman-molested-at-her-maternal-home-husband-threatened-with-death-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मायके में महिला से छेड़छाड़, पति को जान से मारने की धमकी; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मायके में महिला से छेड़छाड़, पति को जान से मारने की धमकी; एफआईआर दर्ज
आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने एक व्यक्ति पर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने, अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार उजरई अकोला निवासी महिला का आरोप है कि 18 सितंबर को वह अपने मायके आई हुई थी। इसी दौरान घर से प्लॉट की ओर जाते समय बरनाबई निवासी बबलू ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसके पति के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो व संदेश भेजता रहता है तथा उनके रिश्ते को खत्म कराने की बात कहता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उक्त मामले में एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया है कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।