{"_id":"6abd506424cde279f408b7c4","slug":"video-police-search-relatives-houses-for-accused-in-sister-in-law-murder-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाभी के कत्ल के आरोपी की तलाश में पुलिस ने रिश्तेदारों के घर खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाभी के कत्ल के आरोपी की तलाश में पुलिस ने रिश्तेदारों के घर खंगाले
आगरा के चित्राहाट के बलीपुरा गांव में सोमवार शाम 7 बजे घर के दरवाजे पर गाली गलौज करने से रोकने पर संजय उर्फ संजू ने अपनी भाभी गीता को पीछे से चाकू घोंप कर कत्ल कर दिया था। मृतका के बेटों को देख कर कत्ल का आरोपी गीता के पति सत्यवीर का चचेरा भाई भाग गया था। चाकू के साथ रात भर गांव में घूमा। दरवाजों को पीटता रहा और मंगलवार की सुबह बाइक लेकर इटावा की ओर निकल गया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चित्राहाट पुलिस संजय उर्फ संजू की तलाश में जुट गई है। गांव में आरोपी के घर पर ताला लटका हुआ है। पुलिस की दो टीमें रिश्तेदारों के घर खंगाल चुकी है। संभावित ठिकानों पर दिन रात दबिश दी जा रही हैं। चित्राहाट पुलिस का दावा है कि जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर संजय उर्फ संजू के भागने से परिवार दहशत में है। मृतका के बच्चे शिवानी, आशीष, कन्हैया डरे हुए हैं। चित्राहाट पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से घर पर पहरा लगा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।