{"_id":"6ab121b1280e692b1605301e","slug":"video-people-are-forgetting-small-details-due-to-excessive-mobile-usage-risk-of-alzheimer-before-old-age-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से छोटी-छोटी बातें भूल रहे लोग, बुढ़ापे से पहले ही अल्जाइमर का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से छोटी-छोटी बातें भूल रहे लोग, बुढ़ापे से पहले ही अल्जाइमर का खतरा
पढ़ाई-लिखाई या जरूरी बौद्धिक कार्य झट से एआई से करा लिया। गुणा-भाग करना हो तो मोबाइल से कर लिया। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता से दिमागी कसरत कम हो गई है। इसका सीधा असर याददाश्त पर पड़ रहा है। बच्चों-युवाओं को भी छोटी-छोटी बातें याद नहीं रह रही हैं। ऐसे में बुढ़ापे से पहले अल्जाइमर का खतरा बढ़ गया है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश राठौर ने बताया कि पहले पढ़ाई-लिखाई या किसी तरह के प्रोजेक्ट पर दिमागी मंथन करते थे। कई बार प्रयास के बाद कोई हल नहीं निकलता था तो शिक्षक या जानकार की मदद लेते थे। अब कोई किसी तरह की उलझन होने पर उसे हल करने के लिए ज्यादा माथापच्ची नहीं करता है। तकनीक का सहारा दिमाग को कमजोर कर रहा है। इसका असर याददाश्त और बौद्धिक स्तर पर पड़ रहा है। उम्र बढ़ने पर दिमाग में मौजूद रसायनों के असंतुलन से नसें सिकुड़ने लगती हैं। इससे अल्जाइमर जैसी बीमारी पनप रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।