{"_id":"6ab1586a495d7dd0fe097b16","slug":"headmaster-suspended-and-fir-registered-for-allegedly-breaking-student-arm-in-agra-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छात्र का हाथ तोड़ने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, बीएसए ने जारी किए आदेश; एफआईआर भी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छात्र का हाथ तोड़ने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, बीएसए ने जारी किए आदेश; एफआईआर भी दर्ज
Mon, 21 Sep 2026 09:46 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:46 PM IST
सार
शिक्षा विभाग की जांच में विद्यालय परिसर में कक्षा सात के छात्र प्रिंस के साथ मारपीट और हाथ टूटने की घटना की पुष्टि हुई। इसके अलावा प्रधानाध्यापक पर मिड-डे मील में गड़बड़ी, विद्यालय में समय से न आने और निर्धारित समय से पहले चले जाने, कंपोजिट ग्रांट का दुरुपयोग करने तथा विद्यालय की मरम्मत व रंगाई-पुताई में लापरवाही की भी बात सामने आई।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
आगरा की तहसील किरावली के ग्राम पंचायत सांथा के मजरा धर्मपुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा डॉ. राकेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से 21 सितंबर को निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक पर विद्यालय के कक्षा सात के एक छात्र प्रिंस के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसका हाथ तोड़ने, विद्यालय संचालन में गंभीर अनियमितताएं बरतने और मनमानी करने के आरोप हैं। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर यह कड़ी कार्रवाई की गई है। छात्र के पिता ने विगत दिनों में प्रधानाध्यापक के खिलाफ थाना अछनेरा में प्राथमिकी दर्ज भी है।
ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ आनंद ने पूरे मामले की विस्तृत जांच की थी। जांच के दौरान विद्यालय परिसर में कक्षा सात के छात्र प्रिंस के साथ मारपीट और उसे हाथ टूटने की घटना की पुष्टि हुई। इसके अलावा प्रधानाध्यापक पर मिड-डे मील में गड़बड़ी, विद्यालय में समय से न आने और निर्धारित समय से पहले चले जाने, कंपोजिट ग्रांट का दुरुपयोग करने तथा विद्यालय की मरम्मत व रंगाई-पुताई में लापरवाही बरतने के आरोप पाए जाने पर स्पष्टीकरण के लिए मनोज कुमार को अपना पक्ष रखने और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने का समय दिया गया था। लेकिन निर्धारित समय निकल जाने के बाद भी कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण या दस्तावेज पेश नहीं किए गए।
इसको उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और लापरवाही मानते हुए बीएसए ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए। निलंबन अवधि में उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय सींगना, विकासखंड अछनेरा से संबद्ध किया गया है। मामले की विस्तृत एवं त्वरित अनुशासनात्मक जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी एत्मादपुर महेंद्र सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई के लिए अध्यापक को पूछताछ के लिए बुलाया
थाना अछनेरा पुलिस ने भी आरोपी अध्यापक के खिलाफ अब पुलिस कार्रवाई करने के लिए अध्यापक से पूछताछ को बुलाया गया है। वहीं, पीड़ित छात्र के पिता महेश निवासी की तहरीर के आधार पर थाना अछनेरा में आरोपी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के खिलाफ विगत दिनों प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया जांच रिपोर्ट देने के आदेश पर बीएसए आगरा ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है