{"_id":"6afef1b0e22976da000fa7c3","slug":"video-patients-at-sn-medical-college-are-having-to-wait-for-medical-tests-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में जांच के लिए लंबा इंतजार, रिपोर्ट को भी लगाने पड़ रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में जांच के लिए लंबा इंतजार, रिपोर्ट को भी लगाने पड़ रहे चक्कर
लेडी लॉयल में अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं को महीने भर बाद की तारीख मिल रही है। एसएन में जांच कराने के लिए मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। रिपोर्ट के लिए भी चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेडी लॉयल में रोजाना ओपीडी में रोजाना 80-100 गर्भवती अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आती हैं। इनमें से 40-50 महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड हो पा रहे हैं बाकी को आगे की तारीख दी जा रही है। इससे मरीजों को लंबी तारीख मिल रही हैं। कई बार हालत खराब होने पर निजी सेंटरों पर जांच करानी पड़ रही है। ऐसे ही एसएन के हालात हैं। यहां पर पैथोलॉजी जांच के लिए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां पर जांच के बिल, नमूने देने और फिर नमूने जमा कराने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। कई ऐसे भी हैं, जिनकी तय समय पर जांच नहीं होने के कारण चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लेडी लाॅयल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. पुष्पलता का कहना है कि चिकित्सकों की कमी के कारण आगे की तारीख दी जाती है। आपात स्थिति पर प्राथमिकता पर अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि ओपीडी की दूसरी मंजिल बन रही है, वहां पर ही सैंपल कलेक्शन-रिपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।