{"_id":"6acd1d11f91257132503ca4c","slug":"video-nishad-community-protests-against-misleading-song-on-social-media-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोशल मीडिया पर भ्रामक गाने के विरोध में निषाद समाज का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सोशल मीडिया पर भ्रामक गाने के विरोध में निषाद समाज का प्रदर्शन
आगरा के फतेहाबाद में सोशल मीडिया पर भ्रामक गाना प्रसारित होने से निषाद समाज में भारी रोष व्याप्त हो गया है। रविवार को कस्बा निवासी आकाश पुत्र रेवती प्रसाद (निवासी हीरापुरा, फतेहाबाद) की अगुवाई में सैकड़ों लोग फतेहाबाद-रिहावली मार्ग पर तहसील के पास बनी टंकी पर एकत्रित हुए। वहां लोगों ने इंस्टाग्राम पर चूरन देवी के नाम से प्रसारित किए जा रहे एक गाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गायक द्वारा इस गाने में भ्रामक तथ्य जोड़कर गाया गया है, जिससे दो समुदायों को आपस में लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे समाज का आपसी भाईचारा खत्म हो रहा है, इसलिए इस गाने को सोशल मीडिया से तत्काल हटाया जाए। विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद निषाद समाज के 5 लोगों का प्रतिनिधिमंडल थाना फतेहाबाद पहुंचा, जहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर त्वरित एक्शन की मांग की। इस अवसर पर देवेंद्र निषाद, धर्मेंद्र निषाद और अशोक निषाद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।