{"_id":"6a87112697a84659f6001bac","slug":"video-mosquitoes-have-become-more-resilient-having-developed-enzymes-to-withstand-chemicals-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मच्छर हुए ताकतवर, विकसित कर लिए रसायन से बचने के एंजाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मच्छर हुए ताकतवर, विकसित कर लिए रसायन से बचने के एंजाइम
कीटनाशक छिड़कने पर भी मच्छर पूरी तरह से मर नहीं रहे हैं। रसायन के प्रति रेजिस्टेंट होने से मच्छर ताकतवर हो रहे हैं। उन्होंने एंजाइम विकसित कर लिया है, साथ ही बैठने के तरीकों में भी बदलाव कर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कीट विशेषज्ञों की मानें तो लंबे समय से रसायनों के उपयोग से इनमें जेनेटिक बदलाव हो रहा है। सेंट जोंस कॉलेज के जूलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष और कीट विशेषज्ञ डॉ. गिरीश माहेश्वरी ने बताया कि आगरा परिक्षेत्र में क्यूलेक्स, एडीज एजिप्टाई और एनाफिलीज मच्छर पाए जा रहे हैं। कीटनाशक में ट्रांस फ्लूथ्रिन का उपयोग होता है। मच्छरों ने इसके विपरीत एस्टरेज जैसे डिटॉक्स एंजाइम विकसित कर लिए हैं। यह रसायन से बचाव करते हैं। जीनोम में परिवर्तन करते हुए व्यवहार बदल लिया है। कई साल पहले मच्छर रोशनी के आसपास ज्यादा मंडराते थे। अब ये रोशनी के बजाय अंधेरे में छिपते हैं। बॉडी पोश्चर भी बदल लिया है। मच्छर सीधे हमला नहीं कर रहे। ये व्यक्ति के पास डार्क रंग के स्थान पर कुछ देर बैठेगा और फिर काटेगा। ऐसे भी मामले देखे गए, जिसमें मच्छर की बाहरी परत क्यूटिकल मोटी हो रही है, जिससे रसायन से बचाव हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।