बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Striking sanitation workers protest in Fatehabad; they held an angry march through the city and submitted a memorandum to MLA Daulatpuria.

फतेहाबाद में हड़ताली सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, शहर में रोष मार्च निकाल विधायक दौलतपुरिया को सौंपा ज्ञापन

Naveen Naveen
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:28 PM IST
Striking sanitation workers protest in Fatehabad; they held an angry march through the city and submitted a memorandum to MLA Daulatpuria.
नगरपरिषद फतेहाबाद के सफाई कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन लगातार जारी है। गुरुवार को कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन में प्रवेश कर गई, जिससे नगरपरिषद कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा और कर्मचारी परिसर में धरना देकर बैठे रहे। आज की हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान नरेश राणा ने की, जबकि मंच का संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट द्वारा किया गया। कर्मचारियों के आंदोलन को अब जनसमर्थन भी मिलने लगा है। आज धरना स्थल पर सामाजिक संस्था जिंदगी के संस्थापक हरदीप सिंह अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे। उनके साथ खेत मजदूर यूनियन के राज्य नेता रामकुमार बबलपुरिया, नागरिक अधिकार मंच से राजीव सेतिया, पूर्व पार्षद ललित गोयल, पार्षद मोहन लाल नारंग, वीरेंद्र सारसर और अमित घोगलिया ने भी पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया और सरकार से समाधान की मांग की। धरने के दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी भड़ास निकाली। इसके बाद कर्मचारी एकजुट होकर शहर के मुख्य बाजारों से प्रदर्शन करते हुए रोष मार्च के रूप में अनाज मंडी पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के कार्यालय में जाकर एक मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने विधायक से मांग की कि वे विधानसभा में और सरकार के समक्ष उनकी मांगों को प्राथमिकता से उठाएं तथा जल्द से जल्द समाधान करवाएं। आंदोलनरत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड ने सरकार की ढुलमुल नीति पर करारा प्रहार किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हड़ताल शब्द सुनते ही काम बंद होने और जनता की परेशानी का विचार आता है। लेकिन कोई भी मजदूर या कर्मचारी अपने बच्चों की रोजी-रोटी और घर का चूल्हा छोडक़र सडक़ पर बैठना नहीं चाहता। हड़ताल शौक नहीं, बल्कि कर्मचारियों की भारी मजबूरी है। जब बातचीत से समाधान न निकले और समझौतों को लागू न किया जाए, तब यह अंतिम हथियार अपनाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के सच्चे प्रहरी हैं, जो दूसरों की गंदगी उठाकर शहरों को स्वच्छ रखते हैं और सीवर में जान जोखिम में डालते हैं। आज वे केवल वेतन नहीं, बल्कि कच्ची नौकरी व ठेका प्रथा से मुक्ति, पक्का रोजगार, समान काम के लिए समान वेतन और सम्मानजनक जीवन मांग रहे हैं। तुषामड़ ने कहा कि हड़ताल के कारण आम जनता की परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन कर्मचारियों की पीड़ा को भी अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। जनता और सफाई कर्मचारी एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। जनता को स्वच्छ शहर चाहिए और सफाई कर्मचारी को सम्मानजनक जीवन। उन्होंने सरकार से अपील की कि जनता और कर्मचारी दोनों की पीड़ा को समझते हुए तुरंत वार्ता कर समझौतों को धरातल पर लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कॉमेडी कलाकार तारी बाबा का दुबई में निधन, मोगा में शोक की लहर

भाजपा-आरएसएस की नीतियों के खिलाफ 26 सितंबर को मोगा में होगी विशाल रैली

प्रशांत किशोर ने विधायकों और अधिकारियों पर उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग

20 Aug 2026

हरदा में बवाल: सूअर पकड़ने गई टीम पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस के सामने बरसाए पत्थर, वाहनों में तोड़फोड़

20 Aug 2026

मोगा में गायों को रेस्क्यू करने गए शिवसेना कार्यकर्ताओं और निहंग सिंहों पर हमला, एक गंभीर

विज्ञापन

मोगा से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए पहली तीर्थ यात्रा बस रवाना, 36 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

Rajasthan BJP की बड़ी बैठक में 31 महीने के कामकाज पर चर्चा, विकास को लेकर बना रोडमैप

20 Aug 2026
विज्ञापन

गुरुहरसहाए सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही के लगाए आरोप

Ujjain News: भस्म आरती में दिव्य रूप में सजे बाबा महाकाल, भांग-बेलपत्र-त्रिपुंड से हुआ विशेष शृंगार

20 Aug 2026

VIDEO: आगरा फोर्ट स्टेशन पर जीजा-साले में चले लात-घूंसे, हंगामा

20 Aug 2026

VIDEO: बीएमएएस विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में प्रदर्शन

20 Aug 2026

झूलेलाल मंदिर में चालिया महोत्सव की धूम, 40 दिन तक चलता है उत्सव, VIDEO

19 Aug 2026

जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में चहनियां और नगर पालिका इंटर कॉलेज का दबदबा, VIDEO

19 Aug 2026

गड़ई नदी का अवरोध खुला, जलमग्न फसलों से किसानों को मिली राहत; VIDEO

19 Aug 2026

इनरव्हील क्लब ने उत्साह से मनाया हरियाली तीज, VIDEO

19 Aug 2026

उफनाने लगी गंगा, 60 बीघा खेत में पसरा पानी, शहर में कटान; VIDEO

19 Aug 2026

विधायक रमेश जायसवाल ने 7.10 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का कराया शिलान्यास; VIDEO

19 Aug 2026

संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई मजबूती, VIDEO

19 Aug 2026

एडीएम ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश; VIDEO

19 Aug 2026

25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, VIDEO

19 Aug 2026

बबुरी रोड पर पेड़ से टकराया ऑटो, दादी और मासूम बच्चा गंभीर घायल; VIDEO

19 Aug 2026

डॉ. प्रियंका मौर्या ने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना की, VIDEO

19 Aug 2026

शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू, VIDEO

19 Aug 2026

कालूपुर गांव का संपर्क मार्ग दस साल से बदहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

19 Aug 2026

अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार छात्रा घायल, VIDEO

19 Aug 2026

संत के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य, VIDEO

19 Aug 2026

विधि-विधान के साथ शीतला माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई, VIDEO

19 Aug 2026

एडीआरएम ने जंघई जंक्शन का किया निरीक्षण, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश; VIDEO

19 Aug 2026

अमेठी: जलभराव में मकान ढहा, उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मदद के निर्देश दिए

19 Aug 2026

VIDEO: मत्स्य संपदा योजना के लिए आवेदन 24 अगस्त तक

19 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed