{"_id":"6aa3c0e9d2fa09f1dc0795d9","slug":"video-more-women-over-60-opt-for-bus-travel-5023-save-rs643-lakh-in-10-days-agra-up-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं ने जमकर किया सफर, 10 दिन में बचाए 6.43 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं ने जमकर किया सफर, 10 दिन में बचाए 6.43 लाख
आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं की 50 से 100 किलोमीटर के दायरे में यात्रा का रुझान बढ़ा है। 30 अगस्त से 9 सितंबर तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 10 दिनों में कुल 5023 महिलाओं ने यात्रा की। इन यात्राओं पर मिलने वाली सुविधा से महिलाओं ने करीब साढ़े छह लाख रुपये की बचत की। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि 30 अगस्त को 92 महिलाओं ने 17,514 रुपये की यात्रा की। 31 अगस्त को 445 महिलाओं ने 54,306 रुपये, एक सितंबर को 452 ने 61,813 रुपये, दो सितंबर को 477 ने 60,796 रुपये, तीन सितंबर को 547 ने 71,480 रुपये, चार सितंबर को 499 ने 26,902 रुपये, पांच सितंबर को 453 ने 55,000 रुपये, छह सितंबर को 580 ने 90,845 रुपये, आठ सितंबर को 716 ने 96,709 रुपये और नौ सितंबर को सर्वाधिक 762 महिलाओं ने 1,08,072 रुपये की यात्रा की है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।