{"_id":"69c141401cd94629cc092048","slug":"video-metro-work-causes-traffic-jam-on-mg-road-in-agra-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में रावली से कलेक्ट्रेट तक बनेंगे मेट्रो के पिलर, एक महीने तक रहेगी ट्रैफिक जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में रावली से कलेक्ट्रेट तक बनेंगे मेट्रो के पिलर, एक महीने तक रहेगी ट्रैफिक जाम की समस्या
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में रावली से कलेक्ट्रेट के बीच 6 पिलर बनाए जाने हैं। इससे एमजी रोड पर तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग से जाम लग रहा है। एक महीने तक इससे राहत मिलने वाला नहीं है। हालांकि एसबीआई तिराहे पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। उधर, मेट्रो जिन स्थान पर निर्माण कार्य पूरा हो रहा है, वहां से बैरिकेडिंग हटवा रही है। आगरा कैंट स्टेशन से एमजी रोड तक मेट्रो का ट्रैक बिछाया जाना है। इसके लिए एमजी रोड पर पिलर बनाने का कार्य चल रहा है। इससे प्रतिदिन जिलाधिकारी आवास तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। आगरा कॉलेज के सामने पिलर बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। मेट्रो ने यहां से बैरिकेडिंग हटा लिया है। सेंट जोंस से राजा मंडी वाले मार्ग से भी बैरिकेडिंग हटा ली गई है। यहां पर उखड़ी सड़क को बनाया जाना बाकी है। इसी तरह सुभाष पार्क के सामने भी निर्माण कार्य पूरा होने पर धीरे-धीरे बैरिकेडिंग हटाई जा रही है। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि मेट्रो के अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। उनसे कहा गया है कि जिन स्थानों पर निर्माण पूरा हो गया है, वहां से बैरिकेडिंग हटा लें। कुछ जगह निर्माण कार्य से जुड़ी सामग्री रखी होने से भी बैरिकेडिंग है। इन्हें भी जल्द हटाया जाएगा। वहीं रावली महादेव मंदिर के पास दो स्थानों पर चार पिलर बनाए जाने हैं। कलेक्ट्रेट से आगे दो पिलर बनाए जाने हैं। इससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है। यह काम एक महीने में पूरा हो सकेगा। इसके बाद यहां से भी बैरिकेडिंग हटवा दी जाएंगी। तब तक लोगों को जाम से बचाने के लिए अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।