{"_id":"6a99870a4f4e1d9c6d0362c9","slug":"video-metro-to-run-from-cantt-to-agra-college-in-december-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैंट से आगरा कॉलेज तक दिसंबर में दौड़ेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैंट से आगरा कॉलेज तक दिसंबर में दौड़ेगी मेट्रो
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरा कॉरिडोर का कार्य तेज कर दिया है। यू-गर्डर रखे जा रहे हैं, स्टेशन भी बन रहे हैं। दिसंबर में कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी। जाम से भी बचाव होगा।
मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। ये एलिवेटेड ट्रैक है। इसका दो चरणों में निर्माण हो रहा है। दिसंबर में कैंट, सदर, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज तक पहले चरण में संचालन होगा, ये दिसंबर में प्रस्तावित है। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक अगले साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पहले कॉरिडोर में गुरु के ताल और सिकंदरा स्टेशन भी दिसंबर में पूरा हो जाएगा। इससे लोगों के यातायात की सुविधा बेहतर हो जाएगी। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर का निर्माण तेज करते हुए मशीनें भी बढ़ाई हैं। गर्डर रखे जा रहे हैं। आगरा कॉलेज स्टेशन बन चुका है, बाकी के चारों स्टेशन बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दिसंबर में ये शुरू हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।