{"_id":"6aae9ce0dfd71f262a027257","slug":"video-maternal-family-stops-funeral-procession-protests-by-placing-married-woman-body-on-road-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मायके पक्ष ने रोकी शवयात्रा, विवाहिता का शव सड़क पर रखकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मायके पक्ष ने रोकी शवयात्रा, विवाहिता का शव सड़क पर रखकर हंगामा
आगरा के जैतपुर के चौबेपुरा (कमतरी) गांव की विवाहिता रेखा (37) का शव शुक्रवार शाम को दिल्ली में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला था। शुक्रवार को मायके पक्ष के लोगों और ग्रामीणों ने बाह-कमतरी मार्ग पर शव सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। मृतका के भाई ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन देकर अंतिम संस्कार कराया। जैतपुर के चौबेपुरा (कमतरी) निवासी संतोष कुमार की शादी 14 साल पहले वैदपुरा इटावा के चकूपुरा गांव की रेखा (37) के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हर्ष (10) एवं आयु (3) हैं। संतोष दिल्ली के चंद्र विहार में रहकर डेयरी में काम करता है। पत्नी और बच्चे साथ रहते थे। पति संतोष के मुताबिक गृहक्लेश के कारण बृहस्पतिवार को रेखा ने फंदे पर लटककर जान दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को वह शव लेकर गांव आए। अंतिम संस्कार से पहले रेखा के भाई अनिल कुमार आदि मायके पक्ष के लोग आए। उन्होंने शवयात्रा को रोककर बाह-कमतरी मार्ग पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया और ससुरालीजन पर बहन की हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने समझाया। पोस्टमार्टम के बाद भी हंगामा नहीं रुकने पर जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मायके वालों ने अंतिम संस्कार के लिए शव उठने दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।