{"_id":"6ab3cf3f717a4a99a60c8c54","slug":"video-married-woman-found-hanging-in-laws-accused-of-dowry-death-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के महाराजपुर गांव में मंगलवार को 28 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली। मायके वालों ने ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर विवाहिता को फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बरौली अहीर निवासी रुक्म सिंह ने बताया वर्ष 2020 में उनकी बहन रुक्मणि उर्फ वीनू (28) की शादी महाराजपुर निवासी जयप्रकाश के साथ हुई थी। भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रुक्मणि के साथ मारपीट करते थे। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई। बहन के ससुरालीजन को रुपये भी दिए, लेकिन कुछ समय बाद फिर से विवाद शुरू हो जाता था। भाई रुक्म सिंह का आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पति जयप्रकाश और अन्य ससुरालीजन ने रुक्मणि के साथ मारपीट की और घर में पंखे से लटकाकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग बहन की ससुराल पहुंचे, तो ससुरालीजन नहीं मिले। रुक्मणि ने अपने पीछे पुत्र आरव (4) और पुत्री कीर्ति (2) को छोड़ गई हैं। मां की मौत से दोनों मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।