{"_id":"6ac2588b35d3e2c66d053f30","slug":"video-man-drugged-passenger-by-mixing-pills-in-tea-on-train-arrested-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चाय में नशीली गोली मिलाकर ट्रेन में की जहरखुरानी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चाय में नशीली गोली मिलाकर ट्रेन में की जहरखुरानी, गिरफ्तार
आगरा में जीआरपी और आरपीएफ कैंट की संयुक्त टीम ने साबरमती एक्सप्रेस में यात्री को नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का लैपटॉप, टैबलेट, चार्जर और 48 एल्प्राजोलाम गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस अधीक्षक रेलवे ने टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। आरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट टीके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को मथुरा निवासी यात्री ट्रेन संख्या 12548 साबरमती एक्सप्रेस से जयपुर से कैंट आ रहा था। जनरल कोच में आरोपी ने उसे नशीली चाय पिलाई। यात्री के बेहोश होने पर आरोपी उसका लैपटॉप, टैबलेट और करीब चार-पांच हजार रुपये चुरा ले गया। होश आने पर यात्री ने जीआरपी आगरा कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू हुई। सीसीटीवी फुटेज और यात्री की पहचान के आधार पर आरोपी सरफुद्दीन उर्फ सरफू उर्फ सरफराज (26) को झांसी आउटर के पास पकड़ा गया। बरामदगी के बाद प्राथमिकी में एनडीपीएस एक्ट की धारा बढ़ाई गई। आरोपी पर जीआरपी टूंडला और अलीगढ़ में भी एनडीपीएस एक्ट व चोरी की दो प्राथमिकी दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।