फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dead Body of Class five student found in field in firozabad cousin missing

भाई ने ली भाई की जान!: बीमार था पंकज, दवा लेने निकला था भइया संग; खेत में मिली लाश, पीएम रिपोर्ट से उलझा मामला

Sun, 04 Oct 2026 10:57 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नारखी (फिरोजाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारखी (फिरोजाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 04 Oct 2026 10:57 PM IST
सार

पंकज का शव मिलने के बाद का दृश्य बेहद हृदयविदारक रहा। मृतक छात्र की मां मिथिला देवी दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। परिजन उन्हें गोद में उठाकर घटनास्थल तक ले गए। खेत में मासूम बेटे की लाश देखते ही दिव्यांग मां रो पड़ीं।
 

विज्ञापन
dead Body of Class five student found in field in firozabad cousin missing
खेत में मिला 12 साल के पंकज का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फिरोजाबाद स्थित गांव खगरई में शनिवार शाम को नाबालिग चचेरे भाई के साथ घूमने निकले पांचवीं कक्षा के छात्र पंकज (12) का शव रविवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर बाजरे के खेत में मिला। उसके चेहरे पर मिट्टी लगी थी और थुड्डी पर चोट के निशान थे। शव मिलने के बाद से नाबालिग चचेरा भाई भी लापता है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

दो दिन से पंकज को था बुखार, चचेरे भाई संग गया था दवा लाने
गांव निवासी जयवीर सिंह बेलदारी करते हैं। उनके पुत्र पंकज को दो दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार शाम करीब सात बजे दवा खाने के बाद वह चचेरे भाई के साथ घर से बाहर गया था। कुछ देर बाद चचेरा भाई तो अकेला घर लौट आया लेकिन पंकज नहीं आया। परिजनों ने सोचा कि शायद वह परिवार के ही किसी दूसरे घर में सो गया होगा इसलिए रात में उसकी ज्यादा तलाश नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबको चचेरा भाई की तलाश
रविवार सुबह भी पंकज का पता नहीं चलने पर खोजबीन शुरू हुई तो ग्रामीण राघवेंद्र सिंह के बाजरे के खेत की मेड़ के पास उसका शव पड़ा मिला। बालक के हाथ-पैर हल्के भीगे हुए थे और उसकी चप्पल गायब थी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए चचेरे भाई की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन

बेटे का शव देखने गोद में पहुंची दिव्यांग मां
पंकज का शव मिलने के बाद का दृश्य बेहद हृदयविदारक रहा। मृतक छात्र की मां मिथिला देवी दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। परिजन उन्हें गोद में उठाकर घटनास्थल तक ले गए। खेत में मासूम बेटे की लाश देखते ही दिव्यांग मां रो पड़ीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझी गुत्थी
मेडिकल कॉलेज में वीडियोग्राफी के साथ तीन डॉक्टरों के पैनल से पंकज के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर रात आई रिपोर्ट ने गुत्थी और उलझा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पंकज की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों ने जहां से शव बरामद होना बताया है, वहां आसपास कोई भी बिजली का तार नहीं है। परिवार वाले भी घटना के बारे में बहुत कुछ बता नहीं पा रहे हैं।

भाई ही खोलेगा राज
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम गांव में डेरा डाले हुए है। पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों और परिजनों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस की मुख्य प्राथमिकता गायब नाबालिग चचेरे भाई को ढूंढ़ने की है। वही इस पूरी घटना का चश्मदीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed