{"_id":"6aae9d06c0bc66770e0edf9c","slug":"video-man-arrested-for-severing-brother-in-law-private-part-after-he-refused-to-marry-his-sister-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बहन से शादी नहीं करने पर काटा था देवर का प्राइवेट पार्ट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बहन से शादी नहीं करने पर काटा था देवर का प्राइवेट पार्ट, गिरफ्तार
आगरा के बरहन में बहन से शादी नहीं करने वाले देवर को कमरे में बुलाकर भाभी ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काटा और भाग गई। पुलिस ने करीब 11 माह बाद आरोपी भाभी को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी जेठानी ने दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, देवर हल्द्वानी की एक सीमेंट कंपनी में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर था। पिछले वर्ष दीपावली पर घर आया था। वह 20 अक्तूबर 2025 की रात दीपावली की पूजा के बाद बाहर सो रहा था। भाभी अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में थी। रात करीब दो बजे उसने देवर को कमरे में बुलाया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। लहूलुहान देवर की चीख सुनकर परिवार के लोग जाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल देवर को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से उसे दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया गया था। घटना के अगले दिन सुबह के वक्त आरोपी भाभी का पति भी गांव पहुंच गया। वह पत्नी को एटा स्थित उसके मायके ले गया था तभी से वह लापता थी। पुलिस ने अब आरोपी भाभी को उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि युवक की इससे जान जा सकती थी। इस आधार पर प्राथमिकी में हत्या की कोशिश की धारा बढ़ाई गई। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।