{"_id":"6acb6d47e69ad8f15309a711","slug":"video-lock-on-cmo-office-gate-employees-create-ruckus-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीएमओ कार्यालय के गेट पर ताला, कर्मचारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीएमओ कार्यालय के गेट पर ताला, कर्मचारियों ने किया हंगामा
आगरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय के गेट पर ताला बंद देख हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए सड़क पर ही धरना देने बैठ गए। इससे जाम लगने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाया। इसके बाद कर्मचारी अंदर गए और धरना दिया। समान कार्य-समान वेतन और स्थायी करने समेत छह सूत्री मांगों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लेडी लॉयल, जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर 1,351 संविदाकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें चिकित्सक, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी हैं। सभी सुबह करीब 10 बजे धरना देने पहुंचे तो गेट पर ताला लगा था। गार्ड से गेट खुलवाने के लिए कहा तो आदेश का हवाला देकर मना कर दिया। बहस के बाद कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इससे रास्ता बंद हो गया। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देवी सिंह कुशवाहा ने कहा कि सीएमओ और डीएम को तीन दिन तक कार्यालय पर धरना देने के लिए ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बाद भी शनिवार को गेट पर ताला लगा दिया गया। सोमवार को लखनऊ रवाना होंगे और धरना होगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि महीने का द्वितीय शनिवार होने के कारण कार्यालय में अवकाश था। इसके चलते गेट बंद था। प्रदर्शन में महामंत्री दामोदर सिंह प्रजापति, अमित सिंह, डॉ. कपिल यादव, इंद्रपाल सिंह, रामकृष्ण त्यागी, रविकांत तिवारी, रूबी बघेल, रीना तोमर, ललित सिंह आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।