{"_id":"6b07fa192f64c0d446019380","slug":"up-dg-pac-alok-singh-appointed-as-new-chairman-of-uttar-pradesh-public-service-commission-tenure-will-be-til-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डीजी पीएसी आलोक सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त, 2029 तक होगा कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डीजी पीएसी आलोक सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त, 2029 तक होगा कार्यकाल
Thu, 26 Nov 2026 03:04 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:04 PM IST
सार
Alok Singh: प्रदेश शासन ने पीएसी के महानिदेशक आलोक सिंह को यूपी लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। उनका कार्यकाल 23 जनवरी 2029 तक रहेगा।
विज्ञापन
आलोक सिंह बनाए गए यूपीपीएससी के अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश शासन ने पीएसी के महानिदेशक आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्मिक अनुभाग-4 के विशेष सचिव असीम कुमार सिंह की ओर से गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई।
23 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल
आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 316 के खंड (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की है। आलोक सिंह का कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से 23 जनवरी, 2029 तक रहेगा।
राजकीय गजट में प्रकाशन के निर्देश
शासन की ओर से इस नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि महालेखाकार (प्रयागराज), राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी, आयोग के सचिव और कोषाधिकारी प्रयागराज को भेज दी गई है। इसके साथ ही निदेशक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री को इस विज्ञप्ति को राजकीय गजट में प्रकाशित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Trending Videos
जानिए आलोक सिंह का बैकग्राउंड
डीजी (डायरेक्टर जनरल) - पीएसी मुख्यालय और एसएसएफ: 1 मई 2026 को डीजी पद पर पदोन्नत होने के बाद 21 मई 2026 से पीएसी मुख्यालय और एसएसएफ के डीजी पद पर तैनात रहे।
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), कानपुर जोन: पहले कानपुर जोन के एडीजी के रूप में सेवाएं दीं।
पुलिस आयुक्त, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा): गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के पहले पुलिस आयुक्त रहे।
सुरक्षा निदेशक, एयर इंडिया लिमिटेड: एयर इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।