{"_id":"6b08061463736c6f8e07e79e","slug":"report-questions-pakistans-rare-earth-mineral-claims-and-asim-munir-s-proposed-role-in-us-supply-chains-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीर का खनिज दांव: अमेरिका को सप्लाई का दावा, पाकिस्तान में उत्पादन क्षमता ही नहीं; फिर क्या है ये समझौता?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मुनीर का खनिज दांव: अमेरिका को सप्लाई का दावा, पाकिस्तान में उत्पादन क्षमता ही नहीं; फिर क्या है ये समझौता?
Thu, 26 Nov 2026 03:42 PM IST
राकेश कुमार
आईएएनएस, इस्लामाबाद।
आईएएनएस, इस्लामाबाद।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:42 PM IST
सार
असीम मुनीर अमेरिका के सामने पाकिस्तान को चीन के विकल्प के रूप में महत्वपूर्ण खनिजों का संभावित आपूर्तिकर्ता बता रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक देश में दुर्लभ खनिजों का स्थापित व्यावसायिक उत्पादन ही नहीं है। 50 करोड़ डॉलर के समझौते और शुरुआती खेप की घोषणा को वास्तविक उत्पादन क्षमता का प्रमाण नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
क्या अमेरिका को खनिज आपूर्ति करेगा पाकिस्तान?
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला विकसित करने की कोशिश में जुटे हैं। उनका यह प्रयास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कूटनीतिक बातचीत का हिस्सा है। अमेरिका चीन के अलावा दूसरे देशों से महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, पाकिस्तान की वास्तविक उत्पादन क्षमता को लेकर एक रिपोर्ट ने सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पास दुर्लभ खनिजों के उत्पादन की कोई खास क्षमता नहीं है। ऐसे में उसके दावों और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर दिखाई देता है।
क्या पाकिस्तान के पास है उत्पादन क्षमता?
पर्रहेसिया न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर अमेरिका के सामने अपने देश की संभावनाएं पेश कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान में दुर्लभ खनिजों के उत्पादन की कोई व्यावसायिक व्यवस्था नहीं है।
रिपोर्ट में 'असीम मुनीर का रेयर अर्थ ब्लफ' शीर्षक से इस दावे की पड़ताल की गई है। इसमें सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) के अप्रैल 2026 के आकलन का हवाला दिया गया है। आकलन के मुताबिक, पाकिस्तान के महत्वपूर्ण खनिजों से जुड़े दावों और उसकी स्थापित उत्पादन क्षमताओं के बीच बड़ा अंतर है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में दुर्लभ खनिजों, एंटीमनी और टंगस्टन का स्थापित व्यावसायिक उत्पादन नहीं है। इसके बावजूद इन खनिजों को अमेरिकी कंपनी के साथ सार्वजनिक किए गए समझौते में शामिल किया गया था। इससे पाकिस्तान की मौजूदा आपूर्ति शृंखला को लेकर सवाल उठते हैं।
दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति में चीन कितना मजबूत?
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में दुर्लभ खनिजों से बने चुंबकों की रिफाइनिंग में चीन की हिस्सेदारी करीब 91 प्रतिशत थी। वहीं, सिंटरिंग तकनीक से बनने वाले स्थायी चुंबकों के उत्पादन में चीन की हिस्सेदारी 94 प्रतिशत रही। ये आंकड़े इस क्षेत्र में चीन की मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान इस आपूर्ति व्यवस्था में फिलहाल कोई स्थापित भूमिका नहीं निभाता है।
क्या सिर्फ खदान खोलने से आपूर्ति शृंखला तैयार हो जाएगी?
रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि पाकिस्तान में नई खदान शुरू कर देने से अपने आप वैकल्पिक आपूर्ति शृंखला नहीं बन जाएगी। खनिजों को निकालने से लेकर उन्हें उपयोगी उत्पादों में बदलने तक कई व्यवस्थाओं की जरूरत होती है।
इसके लिए ऊर्जा, परिवहन, प्रशिक्षित श्रमिक, विशेष प्रसंस्करण तकनीक, पर्यावरण सुरक्षा और भरोसेमंद खरीदारों की आवश्यकता होगी। इन व्यवस्थाओं के बिना खनन से निकले खनिजों को मूल्यवर्धित प्रसंस्करण के लिए दूसरे देशों में भेजना पड़ सकता है।
क्या है अमेरिका के साथ पाकिस्तान का खनिज समझौता?
पाकिस्तान ने 8 सितंबर 2025 को महत्वपूर्ण खनिजों से जुड़े एक समझौते की घोषणा की थी। इसमें सैन्य संगठन फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन (एफडब्ल्यूओ) और अमेरिकी कंपनी यूएस स्ट्रैटेजिक मेटल्स शामिल थे। समझौते के दायरे में एंटीमनी, तांबा, टंगस्टन और दुर्लभ खनिजों को शामिल किया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस समझौते के तहत 50 करोड़ डॉलर की बात कही जा रही है। हालांकि, इस रकम को वास्तविक कमाई या प्राप्त राजस्व के रूप में नहीं देखा जा सकता। समझौते का लक्ष्य और उससे वास्तव में हासिल हुई रकम दो अलग-अलग बातें हैं।
इस संबंध में रिपोर्ट ने कहा गय है कि 50 करोड़ डॉलर के व्यावसायिक ढांचे की घोषणा का मतलब यह नहीं है कि पाकिस्तान को इतनी रकम मिल चुकी है या खनिजों का इतना कारोबार वास्तव में हो चुका है।
क्या अमेरिका को खनिजों की पहली खेप भेजी गई थी?
अमेरिकी कंपनी यूएस स्ट्रैटेजिक मेटल्स ने बाद में अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की शुरुआती खेप भेजने की घोषणा की थी। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, केवल सार्वजनिक घोषणा के आधार पर इस खेप से जुड़ी सभी जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती। इसमें कई महत्वपूर्ण सवाल हैं, जिनका जवाब केवल घोषणा से नहीं मिलता।
रिपोर्ट के मुताबिक, इन जानकारियों के सार्वजनिक रूप से सामने आने के बिना केवल शुरुआती खेप भेजने की घोषणा को पाकिस्तान की स्थापित खनिज उत्पादन क्षमता का प्रमाण नहीं माना जा सकता।
सीएसआईएस ने क्या सवाल उठाए?
सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) ने खनिजों के वास्तविक स्रोत और उनके प्रसंस्करण की क्षमता को लेकर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती स्तर पर खनिजों की खोज और विकास से जुड़े समझौते करना अपने आप में गलत नहीं है। लेकिन ऐसे समझौतों को पहले से स्थापित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम दुर्लभ खनिज उद्योग का प्रमाण नहीं माना जा सकता।
पाकिस्तान के सामने चुनौती केवल खनिज संसाधनों की मौजूदगी का दावा करने तक सीमित नहीं है। उसे खनन, प्रसंस्करण और आपूर्ति की पूरी व्यवस्था विकसित करने की जरूरत होगी। रिपोर्ट का मुख्य तर्क यही है कि समझौते, शुरुआती खेप और लक्षित व्यावसायिक निवेश को वास्तविक उत्पादन क्षमता के बराबर नहीं माना जा सकता।

- खनिजों की यह खेप वास्तव में किस खदान से निकाली गई थी?
- इसमें मौजूद खनिजों की गुणवत्ता और उनकी विस्तृत जांच रिपोर्ट क्या थी?
- खेप का वास्तविक व्यावसायिक मूल्य कितना था?
- इन खनिजों से कितनी मात्रा में उपयोगी सामग्री निकाली जा सकती थी?