{"_id":"6abd548ac6c67b37cc0415cb","slug":"video-kidnapped-woman-still-missing-after-19-days-family-announces-reward-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 19 दिन बाद भी नहीं मिली अगवा युवती, परिजन ने की 21 हजार इनाम की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 19 दिन बाद भी नहीं मिली अगवा युवती, परिजन ने की 21 हजार इनाम की घोषणा
आगरा के बाह में अगवा युवती का 19 दिन बाद भी सुराग न लगने पर चिंतित परिजन ने सुराग देने वाले को 21 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। पुलिस ने सुरागरसी के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी हैं। क्षेत्र के एक गांव से 10 सितंबर की दोपहर 1 बजे युवती अपने चचेरे भाई के साथ घर से बैंक के लिए निकली थी। बैंक पहुंचने से पहले ही बस्ती के युवक ने तमंचा लगा कर दोनों को अपनी कार में बिठा लिया। एक कॉलेज के पास चचेरे भाई को सड़क पर छोड़ कर कार सवार बंधक बना कर युवती को अपने साथ ले गए। चचेरे भाई ने घटना परिजन को बताई। उन्होंने 15 सितंबर को बाह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया बाह पुलिस की टीम युवती की सुरागरसी में जुटी है। कई जगह दबिश दी हैं। जल्द युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।