{"_id":"6a9562b2cee04101fb0f1e28","slug":"video-innocent-child-dies-after-treatment-by-quack-family-devastated-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: झोलाछाप के इलाज से मासूम की माैत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: झोलाछाप के इलाज से मासूम की माैत, परिवार में मचा कोहराम
आगरा के इरादतनगर क्षेत्र के अहीर की गढ़ी पुलिया के पास शनिवार को बुखार की दवा लेने पहुंचे पांच वर्षीय मासूम मानव गिरी की झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इकलाैते बेटे की माैत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा तहसील क्षेत्र के नादाैली की शाला निवासी दिनेश गोस्वामी का इकलौते बेटे मानव को कई दिनों से बुखार आ रहा था। शनिवार को वह अपनी मां आशा देवी के साथ अहीर की गढ़ी पुलिया के पास झोलाछाप की दुकान पर दवा लेने आया था। पिता दिनेश का आरोप है कि झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में मासूम मानव की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजन ने थाना इरादतनगर पहुंचकर झोलाछाप के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।