{"_id":"6abd506b49417c27fe0dd9f1","slug":"video-in-laws-open-fire-on-young-man-bullet-hits-his-leg-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ससुरालियों ने युवक पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ससुरालियों ने युवक पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में ईधौन-हिमायुंपुर के बीच जंगल में मंगलवार शाम बाइक सवार ससुरालियों ने युवक को घेरकर फायरिंग कर दी। गोली युवक के दाहिने पैर की पिंडली में जा धंसी। दूसरी गोली मोटरसाइकिल की टंकी में लगी। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया है। पीड़ित के भाई ने साले, ससुर और एक अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डौकी गांव के हरलाल का पुरा नदौता निवासी कृष्णा ने करीब एक वर्ष पहले फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र की नई बस्ती निवासी माही से प्रेम विवाह किया था। बताया गया है कि दोनों परिवार इस विवाह के पक्ष में नहीं थे। कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। कृष्णा का आरोप है कि इसके बाद उसका साला आए दिन मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में उसने न्यायालय में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार को भी धमकी दिए जाने की शिकायत थाना डौकी में की गई थी। कृष्णा के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे वह थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र स्थित पसीना वाले हनुमान जी के दर्शन कर बाइक से घर लौट रहा था। ईधौन-हिमायूंपुर के बीच जंगल में रास्ते पर बाइक सवार साले, ससुर और एक अन्य व्यक्ति ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके दाहिने पैर की पिंडली में जा धंसी, जबकि दूसरी गोली बाइक की टंकी में लगी। गोली लगने से कृष्णा सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गया। उसके शोर मचाने पर हमलावर मौके से भाग गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल कृष्णा को सीएचसी फतेहाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि गोली पैर में ही धंसी हुई है। पीड़ित के भाई देवेंद्र कुमार ने थाना फतेहाबाद में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना की जानकारी पर एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद और डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि गोली कांड को लेकर जांच में पाया गया है कि पीड़ित युवक की तथाकथित पत्नी कशिश उर्फ माही पारस व ससुरालीजन से विवाद चल रहा है। लूट व गोली की सूचना मिली थी। लूट की सूचना गलत है। युवक के पैर में गोली लगी है, परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर मौके से कोई खोखा नहीं मिला है। गोली लगने की मेडिकल जांच कराई जा रही है कि गोली स्वयं मारी है या अन्य के द्वारा मारी गई है, इसकी जांच की जा रही है। तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।