{"_id":"6a96db949c8d9781fb036463","slug":"video-hayatun-nisha-murder-linked-to-a-love-triangle-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई थी हयातुन निशा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई थी हयातुन निशा की हत्या
हयातुन निशा हत्याकांड में गिरफ्तार माणिक उद्दीन लस्कर और उसकी पत्नी भगवती माझी से पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, माणिक और निशा के बीच करीब छह महीने से प्रेम संबंध था। निशा अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि 22 वर्षीय माणिक और 38 वर्षीय निशा के बीच संबंधों की जानकारी उसकी 21 वर्षीय पत्नी भगवती को हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। गुडुवांचरी के किराए के मकान में तीनों साथ रहने लगे तो विवाद और बढ़ गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इसी वजह से निशा की हत्या की साजिश रची गई। हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए। कुछ हिस्से बड़े बर्तनों में रखे गए, जबकि धड़ समेत अन्य हिस्से लाल रंग के ट्रॉली बैग में भरकर चेन्नई सेंट्रल से तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रख दिए थे। गौरतलब है कि 5 अगस्त को आगरा कैंट पहुंची तमिलनाडु एक्सप्रेस में शव के टुकड़े मिलने पर जीआरपी ने जांच शुरू की थी।इसके बाद चेन्नई आरपीएफ ने चेन्नई रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। करीब 350 कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई थी, तब खुलासा हुआ। आरोपियों को इस बात का भरोसा नहीं था कि मामला ऐसे खुल जाएगा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों चेन्नई से भागकर पूर्वोत्तर की ओर चले गए। मणिपुर से गिरफ्तारी के बाद उन्हें चेन्नई लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब प्रेम प्रसंग के अलावा पैसों के लेन-देन और हत्या की पूरी साजिश की भी जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।