{"_id":"6af604921bb8e2aafc0e44f0","slug":"video-former-captain-rani-rampal-says-performance-of-indian-women-hockey-team-has-improved-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'भारतीय महिला हाॅकी का प्रदर्शन हुआ बेहतर', पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने खिलाड़ियों को दी ये सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'भारतीय महिला हाॅकी का प्रदर्शन हुआ बेहतर', पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने खिलाड़ियों को दी ये सीख
भारतीय महिला हॉकी ने बीते कुछ वर्षों में लंबा सफर तय किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम का प्रदर्शन बेहतर हुआ है और एशियाई खेलों में लंबे अंतराल के बाद स्वर्ण पदक जीतने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब जरूरत इस प्रदर्शन को निरंतरता देने और बड़े मुकाबलों में दबाव से निपटने की है। यह कहना है भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल का। ताजनगरी में हॉकी राष्ट्रीय शिविर में कोचिंग देने आईं रानी रामपाल ने भारतीय महिला हॉकी की प्रगति और भविष्य की चुनौतियों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अब सरकार भी महिला खिलाड़ियों पर पहले से अधिक ध्यान दे रही है। सुविधाओं और प्रोत्साहन के साथ खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। हालांकि, उनका मानना है कि भारतीय महिला खिलाड़ियों को मानसिक रूप से और मजबूत बनना होगा, ताकि मैच की कठिन परिस्थितियों और दबाव को बेहतर तरीके से संभाल सकें। इससे देश के लिए और अधिक पदक जीतने का रास्ता खुलेगा। रानी रामपाल चाहती हैं कि भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों को विदेशों में क्लब स्तर पर खेलने के अवसर भी मिलें। इससे उन्हें अलग-अलग देशों की हॉकी शैली, खेल की गति और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा को करीब से समझने का मौका मिलेगा। विदेशी क्लबों में खेलने का अनुभव उनके खेल को और निखार सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा को तराशने में कोच की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। कोच ही खिलाड़ी की कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर करने और उसकी क्षमता को बेहतर प्रदर्शन में बदलने का काम करता है। सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।