{"_id":"6acb6d4e0f13e901330819b7","slug":"video-forensic-analysis-to-reveal-secrets-of-the-medicines-28-samples-sent-for-testing-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फॉरेंसिक जांच से खुलेंगे दवाओं के राज, 28 नमूने भेजे; मलपुरा के अवैध गोदाम से हुई थीं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फॉरेंसिक जांच से खुलेंगे दवाओं के राज, 28 नमूने भेजे; मलपुरा के अवैध गोदाम से हुई थीं बरामद
आगरा के टेढ़ी बगिया-धनौली में बरामद और यमुना किनारे जलाई गईं दवाओं के राज फॉरेंसिक जांच से सामने आएंगे। पुलिस और औषधि विभाग ने 28 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। प्रकरण में दोनों विभाग जांच कर रहे हैं। औषधि विभाग ने 29 सितंबर को मलपुरा के धनौली में अवैध गोदाम में पांच करोड़ की दवाएं बरामद की थीं। पकड़े गए आरोपी इकरार और मुकीम के मोबाइल में यमुना किनारे दवाएं जलाते हुए का वीडियो मिला। मौके पर जाकर पुलिस ने राख के नमूने भी लिए। इसके बाद 5 अक्तूबर को टेढ़ी बगिया में नाले-झाड़ियों में दवाएं मिलीं। जांच में ये दवाएं सामान कंपनियों की मिलीं। इनके नकली दवाएं होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस और विभाग वैज्ञानिक ढंग से जांच करा रहा है। टीम ने दवाओं के 27 और राख का नमूना लैब भेजा है। संबंधित कंपनियों को भी अपने स्तर से जांच कराने के लिए नोटिस दिया है। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि दवा और राख के नमूनों की जांच कराई जा रही है। इससे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पिछले साल फव्वारा में नामी कंपनियाें की 71 करोड़ रुपये की दवाएं सीज की गई थीं। आरोपी पुडुचेरी में नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाएं बनाकर बाजार में खपाते थे। विभाग ने दवाएं जब्त कर जांच के लिए भेजीं तो 28 में से 27 नमूने पास हो गए। औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा ने बताया कि नामी कंपनियों की दवाएं बाजार में आसानी से बिकती हैं। आरोपी जांच में पकड़े जाने से बचने के लिए दवा में जरूरी औषधीय तत्व मिलाते हैं। सिर्फ वे गलत तरीके से नामी कंपनियों के नाम का इस्तेमाल करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।