{"_id":"6abd548669034ec34108df7d","slug":"video-fire-breaks-out-in-flat-due-to-short-circuit-mother-and-two-daughters-rescued-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, मां और दो बेटियों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, मां और दो बेटियों को बचाया
आगरा के कमलानगर के रेणुका बाग कॉलोनी स्थित तुलसी अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान मालिक ने कुछ दिन पहले ही पीवीसी पैनल लगवाए थे। इस कारण आग कुछ ही देर में विकराल हो गई। पड़ोसियों ने फ्लैट में सो रही महिला और उनकी एक बेटी को बाहर निकाला। एक बेटी अंदर रह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी बेटी को भी सकुशल बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे की है। निजी नौकरी करने वाले विजय शर्मा का तुलसी अपार्टमेंट पर 208 नंबर का फ्लैट है। परिवार में पत्नी दीपिका शर्मा, दो बेटियां श्री (5) और दस महीने की आश्वी है। घटना के समय विजय बाहर गए थे। फ्लैट में दीपिका और दोनों बेटियां सो रहीं थीं। इसी दौरान एसी के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी से दीवारों पर लगे पीवीसी पैनल ने आग पकड़ ली। देखते-ही-देखते आग पूरे फ्लैट में फैल गई। सोते समय दीपिका को जलने की गंध आई। जागने पर देखा तो चारों ओर लपटें थीं। वे छोटी बेटी को लेकर बाहर भागीं। तब तक पड़ोसी भी आ गए और आग बुझाने का प्रयास किया। फ्लैट में रखे दो सिलिंडरों को बाहर निकाला और अपार्टमेंट की लाइट और ग्रीन गैस की लाइन को भी बंद किया। इस दौरान बड़ी बेटी अंदर फंसी रह गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची ब्रज विहार चौकी पुलिस ने उसे भी सकुशल निकाल लिया। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दीपिका ने बताया कि आग से फ्लैट में रखा अधिकांश सामान जल गया। दीपिका ने बताया कि एक माह पहले ही एसी लगवाया था। उसी के बोर्ड से उठी चिंगारी के कारण फ्लैट में आग लग गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।