{"_id":"6ac25870a9d2306ea303739c","slug":"video-fire-breaks-out-at-factory-over-150-employees-evacuated-safely-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फैक्टरी में लगी आग, 150 से ज्यादा कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फैक्टरी में लगी आग, 150 से ज्यादा कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला
आगरा के शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शर्मा इंडस्ट्रीज में शनिवार सुबह जमा लकड़ी के बुरादे में आग लग गई। धुआं उठते ही फैक्टरी में काम कर रहे 150 से अधिक कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर सीएफओ के नेतृत्व में पहुंची दो दमकलों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। सुबह काम के दौरान डस्ट कलेक्टर एरिया से धुआं उठता देखकर कर्मचारियों ने शोर मचाया। तत्काल फैक्टरी खाली कराई गई। कर्मचारियों ने भी उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने के बाद दमकलकर्मियों ने आसपास के हिस्सों की जांच की, ताकि बुरादे में दोबारा आग न सुलग सके। फैक्टरी मालिक रमेश शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।