{"_id":"6ac685ab54dc5a8c2407de20","slug":"video-fir-registered-against-two-individuals-for-threatening-woman-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला को धमकाने पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला को धमकाने पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आगरा के पिनाहट कस्बे के सदर बाजार में महिला को घेरकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नयापुरा निवासी तनू शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी ससुराल शिकोहाबाद में है। आगरा न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि 11 सितंबर को स्कूल से लौटते समय सदर बाजार में उनके पति दिव्यांशु राजौरिया और प्रवीन दुबे उर्फ बंटी ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल से भाग गए। महिला ने बच्चे की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया पुलिस ने पांच अक्तूबर को दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।