फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Anandiben Patel participated in two-day national conclave of the NCTE in Agra

VIDEO: जुगाड़ से पदोन्नति करने वालों को राज्यपाल की चेतावनी, बोलीं- गड़बड़ी की तो कोई बचाने वाला नहीं

Wed, 28 Oct 2026 08:52 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:52 PM IST
Governor Anandiben Patel participated in two-day national conclave of the NCTE in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने मातृभाषा में शिक्षा देने, शिक्षकों की नियुक्ति और पदोन्नति में योग्यता को प्राथमिकता देने, पेपर लीक रोकने और शिक्षा के बजट का सही इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों को ताक पर रखकर गड़बड़ी करने वालों को कोई बचाने वाला नहीं होगा। राज्यपाल ने मातृभाषा में पढ़ाई की वकालत करते हुए गुजरात में मातृभाषा के साथ अंग्रेजी की शिक्षा देने की व्यवस्था का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनकी अपनी भाषा में समझने और सीखने का अवसर मिलना चाहिए। अंग्रेजी सीखना जरूरी हो सकता है, लेकिन इसके लिए मातृभाषा की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। शिक्षा का उद्देश्य केवल भाषा सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को बेहतर समझ और ज्ञान देना भी है। शिक्षकों की नियुक्ति और पदोन्नति पर राज्यपाल ने कहा कि शैक्षणिक पदों पर योग्यता और निर्धारित मानकों का पालन होना चाहिए। शिक्षक ने शोध किया है या उसकी कोई पुस्तक प्रकाशित हुई है, उसके शैक्षणिक योगदान को भी महत्व दिया जाना चाहिए। केवल जुगाड़ के आधार पर पदोन्नति देना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी कर गड़बड़ी करने वालों को आगे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ऐसे मामलों में कोई बचाने वाला नहीं होगा। परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा स्थगित होने के मामलों पर भी राज्यपाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र तैयार करने में शिक्षकों की जिम्मेदारी अहम है। प्रश्नपत्र निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर बनने चाहिए, न कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले की मनमर्जी से। यदि शिक्षक पाठ्यक्रम और नियमों का पालन किए बिना प्रश्नपत्र तैयार करते हैं, तो यह गंभीर लापरवाही है। ऐसे शिक्षकों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। राज्यपाल ने केंद्र सरकार की ओर से शिक्षा के लिए दिए जा रहे बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि उपलब्ध धनराशि का सदुपयोग होना चाहिए, ताकि बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। केवल बजट आवंटित होना पर्याप्त नहीं है, उसका लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचना भी जरूरी है। इस दौरान मंच पर मौजूद उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से राज्यपाल ने तकनीकी शिक्षा के लिए खोले गए कॉलेजों की संख्या और उनके विकास से जुड़े सवाल भी किए। उन्होंने तकनीकी शिक्षा के विस्तार और उपलब्ध सुविधाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

53 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क घुटने बदले, ऑपरेशन वॉक विद अटलांटिक और गुरु रामदास यूनिवर्सिटी की पहल

28 Oct 2026

शिमला में करवाचौथ को लेकर उत्साह, लोअर बाजार में खरीदारी तेज; मेहंदी के लिए लगी कतारें

28 Oct 2026

राजस्थान में बीडीसी व सरपंच चुनाव को लेकर लोहारू पुलिस अलर्ट, तीन नाकों पर सघन चेकिंग

28 Oct 2026

बहादुरगढ़ में कपास दिवस का आयोजन: फसल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

श्रावस्ती में ससुर ने डंडे से पीटकर गर्भवती बहू की हत्या कर दी

28 Oct 2026
विज्ञापन

शिमला: सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पंजाब एंड सिंध बैंक ने लगाया रक्तदान शिविर

28 Oct 2026

महराजगंज: सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, परेशान वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन

28 Oct 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद में टीबी उन्मूलन अभियान में योगदान देने वाली 116 ग्राम पंचायतों को किया गया सम्मानित

28 Oct 2026

कुल्लू दशहरा: रेडक्रॉस सोसाइटी ने निकाला लकी ड्रॉ, 52 हजार टिकटों की हुई बिक्री

28 Oct 2026

सील किए गए मेडिकल स्टोर की ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने की जांच

नशा तस्करी के आरोपी के मकान का अवैध हिस्सा ध्वस्त

हमीरपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे, विजिलेंस ने निकाली जागरूकता रैली

सोलन: विवेकानंद शिक्षा कुंज में कहानी वाचन प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

28 Oct 2026

सोलन में पेयजल किल्लत पर जलशक्ति विभाग का दावा, अब पर्याप्त पानी की सप्लाई

28 Oct 2026

जांजगीर-चांपा में चक्रवात 'अर्नब' का असर: महानदी किनारे के 25 गांवों पर प्रशासन की नजर, किसानों को अलर्ट

28 Oct 2026

ऊना में करवाचौथ पर बाजारों से रौनक गायब, मेहंदी लगवाने वालों के पास उमड़ी महिलाओं की भीड़

28 Oct 2026

श्रीनगर में स्वयंसेविका समिति का पथ संचलन, कदमताल करते हुए मुख्य मार्गों से गुजरे बच्चे

28 Oct 2026

श्रीकोट में राम वनवास की लीला का मंचन, मंथरा-कैकेयी और कैकेयी-दशरथ संवादों ने किया भावुक

28 Oct 2026

सोनीपत में कैबिनेट मंत्री शर्मा ने शुगरफेड अधिकारियों संग की अहम बैठक, गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

28 Oct 2026

सोलन में कन्या स्कूल की छात्राओं ने मालरोड पर निकाली भ्रष्टाचार विरोधी रैली

28 Oct 2026

बिलासपुर: ऋषिकेश स्कूल में ई-कचरे के प्रति किया जागरूक, विद्यार्थियों ने निकाली रैली

28 Oct 2026

बिलासपुर: नवदुर्गा मंदिर खरोटा में ग्रामीण बैंक ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

28 Oct 2026

करवाचौथ से पहले सोलन के बाजारों में रौनक, मेहंदी लगवाने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

28 Oct 2026

धर्मशाला में सीमा कुमारी ने खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र, बोलीं- देश के लिए मेडल जीतने के पीछे 10-12 साल की मेहनत

28 Oct 2026

अयोध्या में मकबरा स्टेडियम में मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू

28 Oct 2026

कानपुर: सरसौल में 165 साल पुरानी पाल्हेपुर रामलीला में श्रीराम-भरत मिलाप का मंचन

28 Oct 2026

हांसी अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ी, किसानों की चिंताएं बरकरार

28 Oct 2026

शिक्षक एमएलसी मतगणना: गोरखपुर विश्वविद्यालय जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग, लोगों को लौटाया

28 Oct 2026

VIDEO: सांतरागाछी-खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का अब होगा नियमित संचालन।

28 Oct 2026

VIDEO: करवाचौथ की चमक से दमके बाजार, खरीदारी को उमड़ीं महिलाएं।

28 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed