{"_id":"6acd1d29a1f2a73be70c187d","slug":"video-driver-flees-with-tractor-trolley-from-police-custody-case-registered-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस कस्टडी से भगा ले गया चालक, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस कस्टडी से भगा ले गया चालक, प्राथमिकी दर्ज
आगरा के खेरागढ़ तहसील क्षेत्र के राजस्थान सीमावर्ती गांव कुल्हाड़ा स्थित अरावली की पहाड़ियों पर प्रशासन की तमाम कवायदों के बावजूद अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शनिवार को ड्रोन सर्वे करने पहुंची खनन विभाग की टीम ने 2 युवकों और 1 ट्रैक्टर-ट्राली को मौके से पकड़ लिया था। थाना खेरागढ़ लाते समय चालक पूरी टीम को चकमा देकर ट्रैक्टर-ट्राली को राजस्थान की ओर भगा ले गया। खनन निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शनिवार को खनन निरीक्षक सुशील वर्मा अन्य कर्मचारियों सहित थाना खेरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत अरावली की पहाड़ियों का ड्रोन सर्वे करने पहुंचे थे। वहां करीब आधा दर्जन लोगों की ओर से अवैध खनन किया जा रहा था। टीम को देखकर भागते हुए व्यक्तियों में से 2 युवकों और 1 ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक उपेंद्र सिंह को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी रविंद्र सिंह ट्रैक्टर-ट्राली को राजस्थान सीमा में भगा ले गया। निरीक्षक सुशील वर्मा द्वारा पकड़े गए युवक उपेंद्र सिंह एवं फरार रविंद्र सिंह सहित 3 अज्ञात खननकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।