{"_id":"6a940540f22d1bbc0304abab","slug":"video-doctor-prevents-cyber-fraud-through-alertness-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जागरूकता से चिकित्सक ने बचा ली साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में साइबर अपराधियों ने शनिवार को एक चिकित्सक से ठगी की कोशिश की। ब्लू डार्ट कंपनी का कर्मचारी बताकर मोबाइल नंबर भेज लोकेशन मांगी। चिकित्सक को शक हो गया मगर तब तक उनका मोबाइल हैक कर लिया गया। उन्होंने तत्परता दिखाई। साइबर सेल में शिकायत कर दी। वह रकम ठगी से बच गए। सेंट जोंस चौराहे पर डॉ. राहुल गुप्ता का क्लीनिक है। वह शनिवार सुबह 11 बजे क्लीनिक में मरीजों को देख रहे थे। तभी अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने कहा कि वह ब्लू डार्ट कूरियर कंपनी से बोल रहा है। उनसे कहा कि एक पार्सल आया है। यह लोकेशन पर भेजा जाना है। कंपनी का सर्वर डाउन है। इसलिए लोकेशन पता नहीं है। अगर लोकेशन शेयर करेंगे तो कर्मचारी पहुंच जाएगा। उनके पास एक नंबर भेज दिया। वह नंबर पर लोकेशन शेयर करने वाले थे। तभी उन्हें ध्यान आया कि इस तरह से साइबर अपराधी ठगी करते हैं। उन्होंने नंबर नहीं मिलाया। इसके बावजूद उनका मोबाइल और वॉट्सएप हैक कर लिया गया। उन्होंने वॉट्सएप डिलीट कर मोबाइल बंद कर दिया। साइबर सेल में पहुंचकर शिकायत की। पुलिस टीम ने मोबाइल को रीस्टोर किया। सुरक्षा फीचर्स को भी अपडेट करा दिया। इससे चिकित्सक बच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।