{"_id":"6b09aba4b17677a9b30abe0d","slug":"video-dalit-groom-attacked-over-caste-related-dj-song-wedding-held-under-police-security-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में अनुसूचित जाति के युवक की बरात पर हमला, दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में अनुसूचित जाति के युवक की बरात पर हमला, दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा
आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के गांव वीरभान में बृहस्पतिवार देर रात अनुसूचित जाति के युवक की बरात में डीजे पर जाति से संबंधित गाना बजाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों और बाहर से बुलाए गए लोगों ने बरातियों और दूल्हे के साथ मारपीट की। दूल्हे को गिराकर पीटा और गले से नोटों की माला छीन ली। मारपीट होने से बरात में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस दुल्हन के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। घटना बुधवार रात करीब दस बजे की है। गांव वीरभान निवासी सुरेंद्र कुमार की पुत्री किरण की शादी थी। मलपुरा क्षेत्र के नगला प्रताप से बरात आई थी। बरात में डीजे पर जाति से संबंधित एक गाना बजाने को लेकर गांव के ही सवर्ण समाज के युवकों ने विरोध कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ युवकों ने बाहर से अन्य सजातीय लोगों को बुलाकर बरातियों और दूल्हे परमाल की पिटाई कर दी। दूल्हे के गले से नोटों की माला छीन ली। इससे बरात में अफरातफरी का माहौल हो गया। बरात में मारपीट बवाल की सूचना मिलने पर जगनेर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस की मौजूदगी में रातभर और शुक्रवार दोपहर तक विवाह की रस्में पूरी की गईं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बरात की विदाई हुई। विवाद के दौरान भीड़ और गालीगलौज के वीडियो सामने आए हैं। मामले में एसीपी सुनीता चौहान ने बताया बरात निकलने के दौरान कुछ युवकों के बीच शराब के नशे में कहासुनी व मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। दुल्हन के पिता सुरेंद्र की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर सात-आठ नामजद व कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ एससीएसटी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। प्रकरण की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।