{"_id":"6b099be7ab6f39d8c706a8f3","slug":"police-drag-drunk-man-to-police-outpost-after-liquor-shop-uproar-video-viral-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शराब ठेके पर हंगामा, युवक को हाथ-पैर पकड़कर घसीटते ले गए पुलिसकर्मी; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शराब ठेके पर हंगामा, युवक को हाथ-पैर पकड़कर घसीटते ले गए पुलिसकर्मी; वीडियो वायरल
Fri, 27 Nov 2026 08:37 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:37 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता नहीं की थी। उसे चौकी पर लेकर आ रहे थे तो वह जमीन पर लेट गया। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।
विज्ञापन
युवक को ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित शराब के ठेके पर शुक्रवार शाम करीब सात बजे को मामूली विवाद के बाद हंगामा हो गया। शराब के नशे में धुत एक युवक पर लोगों से गाली-गलौज करने का आरोप है। हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय दुकानदारों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी युवक के हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए चौकी ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
स्थानीय दुकानदार शैलू जाट, सत्यम भारद्वाज और मुकेश बाबू का कहना है कि शराब के ठेके के बराबर में सब्जी मंडी है। यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। महिलाओं का भी इसी रास्ते से आवागमन रहता है। इसके बावजूद ठेके पर आए दिन शराब पीने के बाद विवाद होता रहता है।
विज्ञापन
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि नशे में युवक शराब के ठेके पर लोगों से झगड़ा कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता नहीं की थी। उसे चौकी पर लेकर आ रहे थे तो वह जमीन पर लेट गया। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।