{"_id":"6b09ca6414ec4e63bb028134","slug":"neighbour-accused-of-exploiting-minor-girl-in-agra-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दरिंदगी: पड़ोसी ने दिनदहाड़े घर में घुसकर किया दुष्कर्म, किशोरी को चीखने भी न दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दरिंदगी: पड़ोसी ने दिनदहाड़े घर में घुसकर किया दुष्कर्म, किशोरी को चीखने भी न दिया
Fri, 27 Nov 2026 11:52 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:52 PM IST
सार
नाबालिग ने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे आवाज नहीं लगाने दी। मां के घर लौटने पर पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन पुलिस तक पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दुस्साहसिक वारदात सामने आई। घर में अकेली 16 वर्षीय नाबालिग को देखकर पड़ोस में रहने वाला युवक घर में अंदर घुस गया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। दिनदहाड़े हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे 25 वर्षीय अजय उर्फ अक्कू ने नाबालिग को घर में अकेला देखा। आरोप है कि वह घर में घुस गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मुंह दबा दिया। नाबालिग ने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे आवाज नहीं लगाने दी। मां के घर लौटने पर पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन पुलिस तक पहुंचे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार और एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। घटना के बाद क्षेत्र में सामुदायिक तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।