{"_id":"6aa1558ac4d314d8b20d1867","slug":"video-dak-nishan-yatra-taken-out-amidst-chants-hailing-baba-khatu-shyam-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जय श्री श्याम के जयघोष के साथ रवाना हुई अर्जी डाक निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जय श्री श्याम के जयघोष के साथ रवाना हुई अर्जी डाक निशान यात्रा
बाबा खाटूश्याम के जयघोषों और भक्तिमय वातावरण के बीच एक शाम सांवरे के नाम समिति एवं एक शाम सांवरे के नाम गौ सेवा समिति की ओर से द्वितीय अर्जी डाक निशान यात्रा बुधवार को ट्रांस यमुना कॉलोनी से रवाना हुई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नितिन कोहली, पार्षद प्रकाश केशवानी, पार्षद गौरव शर्मा, पार्षद मुरारीलाल गोयल एवं अविनाश राणा ने बाबा श्याम की आरती उतारकर किया। अतिथियों ने झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को खाटूश्याम धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान ‘हारे के सहारे की जय, बाबा श्याम की जय' के जयघोष गूंजते रहे। यात्रा बी ब्लॉक ट्रांस यमुना कॉलोनी से शुरू होकर श्री खाटूश्याम मंदिर, जीवनी मंडी, सुल्तानगंज की पुलिया, गुरुद्वारा, करकुंज चौराहा, कारगिल पेट्रोल पंप, बोदला, बिचपुरी, अछनेरा, भरतपुर, दौसा और रींगस होते हुए श्री खाटूश्याम जी मंदिर, सीकर पहुंचेगी। समिति अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि निशान यात्रा श्रद्धा, समर्पण और सेवा का माध्यम है। संरक्षक अंगद कुमार शर्मा ने बताया कि 13 सितंबर को दोपहर दो बजे से खाटूश्याम जी, जिला सीकर स्थित हरियाणा हिसार वाली धर्मशाला में 10वां मनुहार श्याम महोत्सव एवं विशाल श्याम संकीर्तन होगा। इसमें अखंड ज्योति, अलौकिक श्रृंगार, भव्य श्याम दरबार, छप्पन भोग और भजन संकीर्तन होगा। भजन संध्या में माही पोरवाल, देशराज शर्मा, क्षमा पांडे, अनुराग बंसल, अंकुश शर्मा एवं भजन गायक अनुज गुप्ता प्रस्तुति देंगे। सौरभ अग्रवाल विशेष श्रृंगार करेंगे। यात्रा की व्यवस्था कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, महामंत्री शिवम गुप्ता, संयोजक सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, विजय प्रताप सिंह, मंत्री सुशील श्रीवास्तव, संगठन मंत्री विक्रान्त बंसल, प्रचार मंत्री शुभम शिवहरे, नितिन गर्ग, अतुल कुमार, जीतू गर्ग, मुरारी शाक्य, केशव शाक्य आदि संभाल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।