{"_id":"6a8ef249f2772586a80df6e1","slug":"video-court-acquits-auto-rickshaw-driver-of-murder-charge-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विवेचक ने नहीं किया घटना स्थल का निरीक्षण, न मिला स्वतंत्र गवाह; आरोपी ऑटो चालक हुआ बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विवेचक ने नहीं किया घटना स्थल का निरीक्षण, न मिला स्वतंत्र गवाह; आरोपी ऑटो चालक हुआ बरी
लापरवाही जनित हत्या व अन्य आरोपों के मामले में विवेचक ने हादसे के बाद घटना स्थल का निरीक्षण नहीं किया। स्वतंत्र गवाह भी नहीं मिला। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 विनीता सिंह ने साक्ष्य के अभाव में जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के शीला कुंज निवासी ऑटो चालक आरोपी भीकम सिंह को बरी करने के आदेश दे दिए। थाना जगदीशपुरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार संजय कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका 19 वर्षीय भाई राजू जूता कारीगर था। 10 दिसंबर, 2012 की सुबह 9 बजे वह अपनी साइकिल से जूता कारखाने में काम करने जा रहा था। रास्ते में बोदला-लोहामंडी रोड स्थित वासन फैक्टरी के पास तेज रफ्तार में आ रहे लोडिंग ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भाई राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक भीकम सिंह घटना के बाद फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए भाई को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद 13 साल मुकदमा अदालत में लंबित रहा। इसके बाद भी अभियोजन पक्ष उक्त मामले में मात्र वादी मुकदमा संजय और विवेचक यशपाल सिंह को ही गवाही के लिए अदालत में पेश कर सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।