{"_id":"6a8e734487893b5de90cf31c","slug":"antf-seizes-40-kg-ganja-worth-30-lakh-in-fatehpur-sikri-four-arrested-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी न्यूज: फतेहपुर सीकरी में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो गांजा बरामद; चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी न्यूज: फतेहपुर सीकरी में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो गांजा बरामद; चार तस्कर गिरफ्तार
Wed, 26 Aug 2026 10:31 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:31 AM IST
सार
आगरा के फतेहपुर सीकरी में एएनटीएफ ने हाईवे पर कार्रवाई करते हुए ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार से करीब 40 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। गांजा त्रिपुरा से ट्रक में छिपाकर लाया गया था और कार में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एएनटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने हाईवे पर मंडी समिति के सामने एक ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार से करीब 40 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार गांजा त्रिपुरा से रबर लदे ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा था। सीकरी मंडी समिति के सामने उसे ट्रक से कार में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी एएनटीएफ के सर्कल अधिकारी उमेश पवार के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर छापा मार दिया।
मौके से चार आरोपी नरेंद्र, आकाश, इरफान सलमानी और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में ले लिया है। पकड़ा गया माल, वाहन और आरोपियों को सीकरी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। टीम गांजे के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान निरीक्षक हरविंद्र, उपनिरीक्षक गौरव, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार, आरक्षी आशीष शुक्ला, दीपू, रमन, लखन, अजीत, मुकेश समेत एएनटीएफ के अन्य जवान मौजूद रहे।