{"_id":"6ace3cb33f2127f9fd04ca1a","slug":"video-counterfeit-ghee-for-worship-using-vegetable-oil-pecifically-palm-oil-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वनस्पति तेल-पाम ऑयल से बना रहे थे पूजा के लिए नकली घी, लखनऊ की टीम ने छापा मारकर किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वनस्पति तेल-पाम ऑयल से बना रहे थे पूजा के लिए नकली घी, लखनऊ की टीम ने छापा मारकर किया सीज
नवरात्र में पूजा के लिए बनाए जा रहे नकली घी की जांच के लिए लखनऊ मुख्यालय की टीम ने जगनेर स्थित डीएस कंपनी पर छापा मारा। यहां पर पूजा में उपयोग होने वाला घी तैयार हो रहा था। उसे सीज करते हुए जांच के लिए नौ नमूने लिए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर प्रदेशभर में पूजा के लिए घी बनाने वालों की जांच की जा रही है। लखनऊ मुख्यालय की टीम ने रविवार को जगनेर स्थित डीएस कंपनी पर छापा मारा। मौके पर संचालक दाऊद मिले। जांच में पता चला कि वनस्पति तेल, पाम ऑयल, रिफाइंड में एसेंस मिलाकर पूजा के लिए नकली घी बनाया जा रहा था। टीम ने तैयार माल और कच्चा माल सीज कर दिया है। इसकी कीमत 5.20 लाख रुपये है। जांच के लिए नमूने लैब भेज दिए गए। सहायक आयुक्त एसएस हैदर आबिदी ने बताया कि लखनऊ से गठित टीम ने कार्रवाई की है। इसमें कई जिलों के अधिकारी शामिल रहे। टीम रिपोर्ट बनाकर ले गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।