Apple Welcome Home Event Live: कंपनी लाएगी पहला स्मार्ट होम डिस्प्ले, AI वाले नए डिवाइस; कब-कहां देखें इवेंट?
Apple Welcome Home event कब और कितने बजे है?:एपल का Welcome Home इवेंट आज यानी 13 अक्तूबर को होने जा रहा है। इसमें कंपनी के स्मार्ट होम इकोसिस्टम, नए स्मार्ट होम हम और होमपॉडको लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। ऐसे में भारतीय यूजर्स को इवेंट के अपडेट कहां मिलेंगे और कंपनी क्या नया पेश कर सकती है? जानिए इस लाइव में...

लाइव अपडेट
Apple Welcome Home event में कौन-कौन से प्रोडक्ट लॉन्च होंगे?
- स्मार्ट होम हब: घर के सभी स्मार्ट उपकरणों को कंट्रोल करने के लिए एक नया डेडिकेटेड हब।
- नया होमपॉड:ऑडियो अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए होमपॉड की नई रेंज।
- कनेक्टिविटी सर्विसेज:ऐसी नई सर्विसेज या फीचर्स जो एपल के अलग-अलग डिवाइसेज (जैसे आईफोन, आईपैड और टीवी) को आपस में और करीब और सहजता से जोड़ सकें।
Apple Welcome Home Event Live: कंपनी लाएगी पहला स्मार्ट होम डिस्प्ले, AI वाले नए डिवाइस; कब-कहां देखें इवेंट?
Apple Welcome Home Event Live Updates:
एपल का Welcome Home इवेंट आज, 13 अक्तूबर 2026 को न्यूयॉर्क में होगा। भारतीय समयानुसार यह इवेंट शाम 6:30 बजे शुरू होने वाला है। फिलहाल कंपनी ने इसकी सार्वजनिक लाइवस्ट्रीम की पुष्टि नहीं की है, इसलिए यूजर्स एपल के आधिकारिक न्यूजरूम, यूट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इससे जुड़े अपडेट देख सकते हैं। इस इवेंट में एपल के स्मार्ट होम इकोसिस्टम पर फोकस रहने की उम्मीद है। कंपनी नया स्मार्ट होम हब, होमपॉड या अपने डिवाइसों को आपस में बेहतर तरीके से जोड़ने वाली सेवाओं से जुड़ी जानकारी पेश कर सकती है। हालांकि, इन संभावित लॉन्च की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।