Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
containers filled with 118 refrigerators caught fire after contact with high-tension power line in agra
{"_id":"6968ee5f23e7896e9305849d","slug":"video-containers-filled-with-118-refrigerators-caught-fire-after-contact-with-high-tension-power-line-in-agra-2026-01-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईटेंशन लाइन से टकराकर कंटेनर में लगी आग, जल गए 118 फ्रिज; 11 लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईटेंशन लाइन से टकराकर कंटेनर में लगी आग, जल गए 118 फ्रिज; 11 लाख रुपये का नुकसान
आगरा–जयपुर हाईवे पर थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के पथौली नहर पुल के नीचे नोएडा से चेन्नई जा रहे सैमसंग कंपनी के फ्रिज से भरे एक कंटेनर में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। हादसे में करीब 10 से 11 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना दोपहर एक बजे की है। मथुरा जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र के गांव कचनऊ निवासी चालक दीपक शर्मा पुत्र सुरेश चंद शर्मा के अनुसार कंटेनर में कुल 118 फ्रिज लदे हुए थे। पथौली पुल के पास अचानक कंटेनर का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से जा टकराया। तारों की चपेट में आने से कंटेनर में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक 80 से 85 फ्रिज पूरी तरह जल चुके थे, जबकि शेष फ्रिज आग और गर्मी के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, चौकी इंचार्ज बिचपुरी मोहित मलिक ने बताया कि वाहन को बचाने के प्रयास में कंटेनर विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।