{"_id":"6ace3ca176f32a58ce0b85b3","slug":"video-complex-surgery-performed-at-sn-medical-college-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में हुई जटिल सर्जरी, पैर के रास्ते बिना चीर-फाड़ दिमाग की उलझी नसों को किया अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में हुई जटिल सर्जरी, पैर के रास्ते बिना चीर-फाड़ दिमाग की उलझी नसों को किया अलग
आगरा के सरोजिनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर 19 वर्षीय युवक को नया जीवन दिया है। न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने पैर के रास्ते एक अति सूक्ष्म छिद्र बनाकर दिमाग में उलझी नसों के गुच्छे को बिना किसी चीर-फाड़ के अलग किया। निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये से अधिक खर्च वाला यह ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त हुआ है। न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव धाकरे ने बताया कि एटा निवासी रवि कुमार (19) को गंभीर दौरे पड़ने के कारण अस्पताल लाया गया था। जांच में पाया गया कि दिमाग की नसें आपस में उलझी (आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन) हुई थीं। इससे रक्त संचार बाधित हो रहा था और दिमाग का एक हिस्सा कमजोर पड़ गया था। न्यूरोसर्जन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती दवाइयों के बाद एवीएम तकनीक से सर्जरी की गई। दिल की एंजियोप्लास्टी की तरह पैर की नस के जरिये तार डालकर दिमाग तक पहुंचाया गया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नसों के गुच्छे को सुरक्षित अलग कर दिया गया। इस आधुनिक मिनिमल इनवेसिव तकनीक से मरीज के सिर में कोई चीरा नहीं लगाना पड़ा। इस जटिल ऑपरेशन में नोएडा के विशेषज्ञ डॉ. अंशुल जैन और न्यूरोसर्जन डॉ. तरुणेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मरीज को पूरी तरह ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। सर्जिकल टीम में डॉ. राहुल सिंह, डॉ. मोहित मंगला और एनेस्थीसिया टीम से डॉ. अर्चना अग्रवाल और डॉ. लवप्रिया शर्मा की मौजूदगी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।