{"_id":"6aba7a8641aa267336043a25","slug":"video-committee-working-to-give-digambar-jain-panchayati-temple-in-trans-yamuna-grand-look-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रांसयमुना में दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य रूप देने में जुटी समिति, बनेगा प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रांसयमुना में दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य रूप देने में जुटी समिति, बनेगा प्रवेश द्वार
आगरा के यमुनापार के ट्रांसयमुना कॉलोनी में स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य स्वरूप देने की कवायद शुरू हो गई है। मंदिर समिति ने मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण की मांग के लिए विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को एक पत्र सौंपा है। समिति का मानना है कि एक भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण से न केवल मंदिर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती मिलेगी। हाल ही में मंदिर परिसर में वार्षिक कलशाभिषेक क्षमावाणी महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने भी मंदिर के विकास कार्यों को गति देने पर बल दिया है। कार्यकारिणी में जितेंद्र जैन 'बंटी' अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार जैन महामंत्री, राजीव जैन कोषाध्यक्ष और विप्लव जैन प्रचार मंत्री के रूप में चयनित हुए हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र जैन 'बंटी', महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, विप्लव जैन के साथ-साथ प्रशांत जैन, संदीप जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, अंकित जैन, शेखर जैन उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।