Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's MG Road-2 in Ruins, Six-Month Roadwork Delay Hits Businesses and Commuters

स्मार्ट आगरा: एमजी रोड-2 का घुटा दम, छह महीने से सड़क खुदी, धूल-गड्ढों ने चौपट किया कारोबार

Fri, 13 Nov 2026 03:14 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 13 Nov 2026 03:14 PM IST
सार

आगरा में सीएम ग्रिड योजना के तहत पंचकुइयां से मारुति एस्टेट तक करीब चार किलोमीटर सड़क छह महीने से खुदी पड़ी है। धूल और गड्ढों से रोजाना एक लाख से अधिक राहगीर परेशान हैं, जबकि एक हजार से ज्यादा व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
 

विज्ञापन
Agra's MG Road-2 in Ruins, Six-Month Roadwork Delay Hits Businesses and Commuters
सीएम ग्रिड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम ग्रिड योजना ने शहर की दूसरी लाइफलाइन माने जाने वाले एमजी रोड-2 का दम घोंट दिया है। धूल के गुबार और गड्ढों के कारण कारोबार ठप है। पिछले छह महीने से पंचकुइयां से मारुति एस्टेट चौराहा तक चार किलोमीटर की एक लेन की सड़क खुदी हुई पड़ी है। यहां से होकर प्रतिदिन तकरीबन एक लाख से ज्यादा लोगों का जीना मुहाल है। इस रोड पर कई स्कूल होने के कारण छुट्टी के समय लंबा जाम लगता है। जिम्मेदारों को जनता की दिक्कतों से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को पंचकुइयां से मारुति एस्टेट तक इस जर्जर सड़क की पड़ताल की। साकेत कॉलोनी स्थित रेस्तरां संचालक मनोज कुमार ने बताया कि दुकानों पर धूल की मोटी परतें जम जाती हैं। धूल के कारण लोगों ने रास्ते बदल दिए हैं। नॉर्मल कंपाउंड स्थित स्कूल संचालक अमित शर्मा ने बताया कि पंचकुइयां तक प्रतिदिन बच्चे जाम में फंसते हैं। कैब और बसें फंसी रहती है। एक दर्जन निजी स्कूल इसी रोड पर हैं।
विज्ञापन


कोठी मीना बाजार से साकेत कॉलोनी, मानस नगर होते हुए मारुति एस्टेट तक करीब चार किलोमीटर सड़क के नीचे सीवर, पानी की लाइन और यूटिलिटी डक्ट के नाम पर करीब 10 फीट तक गहरी खुदाई की गई थी। मानस नगर में गजक विक्रेता मनोज वर्मा ने बताया कि बिना मरम्मत सड़क को छह महीने से बेतरतीब ढंग से छोड़ दिया गया है। सड़क की एक लेन गड्ढों में तब्दील है। वाहनों के गुजरते ही धूल के गुबार उड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों की टूटी कमर, पेड़ों ने भी खोई रंगत
सड़क किनारे खुले रेस्तरां, होटल और खान-पान की दुकानों पर ग्राहकों की जगह धूल ने ले ली है। धूल और गंदगी के कारण कारोबारियों की कमर टूट चुकी है। प्रदूषण और लापरवाही का आलम यह है कि डिवाइडर पर लगे पेड़ों के हरे पत्ते भी धूल की मोटी चादर ओढ़कर अब काले पड़ चुके हैं।

सिस्टम की अनदेखी का शिकार वीआईपी सड़क
जिला और तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग को वर्ष 2010 में एमजी रोड-1 के जाम से निजात दिलाने के लिए एक मजबूत विकल्प के तौर पर बनाया गया था। व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि यह सड़क कलेक्ट्रेट से पुलिस लाइन, पंचकुइयां, कोठी मीना बाजार, मानस नगर, मारुति एस्टेट चौराहा, बोदला-बिचपुरी रोड और मघटई मोड़ से शास्त्रीपुरम होते हुए सीधे आगरा-दिल्ली हाईवे को जोड़ती है। शहर के इतने अहम और व्यस्त मार्ग की यह दुर्दशा कार्यदायी संस्था और प्रशासन की घोर लापरवाही का सुबूत है।

त्योहार बर्बाद, अब सहालग में भी झेलनी पड़ेगी मुसीबत
- एमजी रोड-2 पर पंचकुइयां से मारुति एस्टेट तक 1000 से अधिक दुकान, होटल, अस्पताल, रेस्तरां व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। वेडिंग इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का त्योहार खुदाई के बाद सड़क पर उड़ती धूल से बर्बाद हो गया। अब सहालग शुरू होगा। सिस्टम की लापरवाही से सहालग में फिर मुसीबत झेलनी पड़ेगी।

सीएम ग्रिड में धूल उड़ने पर लगेगा जुर्माना, औचक होगी जांच
सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही पांच सड़कों के निर्माण के दौरान खुदाई में उड़ रही धूल की शिकायतों पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने सख्ती की है। नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर से कहा है कि वह अचानक सड़कों का निरीक्षण कर जांच करें और मानकों का पालन न होने, धूल के गुबार मिलने पर एजेंसी पर जुर्माना लगाएं। खुदाई वाली जगहों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव कराएं।

नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव से कहा कि सीएम ग्रिड योजना के सभी पांच स्थलों की नियमित निगरानी कराई जाए। अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ग्रिड के तहत खुदाई और निर्माण से निकलने वाली मिट्टी, मलबे तथा निर्माण सामग्री को खुले में न रखवाएं। लगातार पानी का छिड़काव कराते रहें। जहां खुदाई हो रही है, वहां बैरिकेडिंग करा दें।





सीएम ग्रिड में धूल उड़ने पर लगेगा जुर्माना, औचक होगी जांच
 नगर आयुक्त  संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही पांच सड़कों के निर्माण के दौरान खुदाई में उड़ रही धूल की शिकायतों पर मुख्य अभियंता को योजना के सभी पांच स्थलों की नियमित निगरानी कराने के निर्देश दिए हैं। औचक निरीक्षण करके रोजाना रिपोर्ट देनी होगी।खुदाई और निर्माण से निकलने वाली मिट्टी, मलबे तथा निर्माण सामग्री को खुले में न रखवाएं। लगातार पानी का छिड़काव कराते रहें। जहां खुदाई हो रही है, वहां बैरिकेडिंग करा दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed