{"_id":"6af6c5582ffb9f13a7079694","slug":"scooter-handle-dispute-turns-violent-in-agra-two-groups-clash-and-pelt-stones-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी, भाभी और हो गया बवाल: ताजगंज में जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने खदेड़े उपद्रवी; देखें वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूटी, भाभी और हो गया बवाल: ताजगंज में जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने खदेड़े उपद्रवी; देखें वीडियो
Fri, 13 Nov 2026 01:37 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:37 PM IST
सार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के तेलीपाड़ा में स्कूटी का हैंडल लगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद पथराव और मारपीट में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पथराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के तेलीपाड़ा मोहल्ले में स्कूटी के हैंडल से मामूली विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही पथराव और मारपीट में बदल गया। घटना तब हुई जब स्कूटी का हैंडल अनमोल की भाभी के हाथ में लग गया। इस मामूली कहासुनी ने दोनों पक्षों को अपने साथियों को बुलाने पर मजबूर कर दिया, जिसके बाद जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए।
सूचना मिलते ही पीआरवी और ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। मारपीट के बाद एक पक्ष के लोग अपने घर का सामान बाहर फेंकते हुए भी दिखाई दिए। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के आठ नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में बसई कलां के अनमोल, शिवम, चौब सिंह और तेलीपाड़ा के फैजान, बंटी, हुसैन, चांद व नसरु शामिल हैं।
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर मामूली विवादों के हिंसक रूप लेने की प्रवृत्ति को उजागर किया है।