{"_id":"6aa54d54ad7e51a0700cde29","slug":"video-canter-truck-stolen-while-parked-by-roadside-thieves-also-made-off-with-clothes-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क किनारे खड़ा कैंटर चोरी, कपड़े भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क किनारे खड़ा कैंटर चोरी, कपड़े भी ले गए चोर
भाई की तलाश में सीकरी आए युवक का कैंटर सड़क किनारे से चोरी हो गया। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कैंटर बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बागपत जिले के ईदगाह निवासी फिरोज राणा पुत्र इंतजार राणा के अनुसार वह विगत छह अगस्त को अपने कैंटर से सीकरी आया था। दिनभर बारिश होने के कारण भाई नहीं मिला। इसके बाद उसने कैंटर को मंडी के सामने सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया। कैंटर के केबिन को अच्छी तरह बंद और लॉक करने के बाद वह करीब रात आठ बजे होटल पर खाना खाने चला गया।पीड़ित के मुताबिक रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद जब वह कैंटर लेने पहुंचा तो वहां कैंटर गायब था। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। उसने 112 नंबर पर भी फोन करने का प्रयास किया, लेकिन कई बार कोशिश के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचने पर भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने बताया कि कैंटर के केबिन में उसके पहनने के कपड़े और करीब छह हजार रुपये रखे थे, जिन्हें भी चोर ले गए। पीड़ित ने 11 अगस्त को पुलिस आयुक्त आगरा को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की। अब उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कैंटर चोरी की घटना की विवेचना और कैंटर बरामद कराने की मांग की है। उक्त मामले में एसीपी शैलेंद्र सिंह द्वारा बताया गया है कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।