Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Six accused arrested in the viral assault video case; they were taken on foot from the markets of Ratia to Ramnagar Colony to identify the scene of the incident.
{"_id":"6aa4fcb4f0da96cf7e084edb","slug":"video-six-accused-arrested-in-the-viral-assault-video-case-they-were-taken-on-foot-from-the-markets-of-ratia-to-ramnagar-colony-to-identify-the-scene-of-the-incident-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर वायरल वीडियो मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, रतिया के बाजारों से रामनगर कॉलोनी तक पैदल ले जाकर कराई निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर वायरल वीडियो मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, रतिया के बाजारों से रामनगर कॉलोनी तक पैदल ले जाकर कराई निशानदेही
अरोड़ा कॉलोनी में युवक को घेरकर बेरहमी से मारपीट करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में सीआईए रतिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के बाद शुक्रवार रात शहर में पैदल ले जाकर घटना से जुड़े स्थानों की निशानदेही कराई। इस दौरान पुलिस बल के साथ सीआईए स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप पुरी भी मौजूद रहे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतिया निवासी कुलदीप उर्फ कल्याण, संदीप उर्फ सिप्पी, मंदीप उर्फ मणी शिकारी, जोगा उर्फ कालू, सतनाम सिंह और सोनू के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों की उम्र करीब 19 से 25 वर्ष के बीच है। आरोपियों को अरोड़ा कॉलोनी से लेकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए रामनगर कॉलोनी तक पैदल ले जाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जमा होती रही।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सीआईए रतिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान शुरू की थी। इसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर छह आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
दो माह पुरानी रंजिश में युवक पर हमला
बताया गया है कि 10 सितंबर की शाम सिरसा से काम करके रतिया लौट रहे 27 वर्षीय राजकुमार को धमरवीर के मकान के पास कुछ युवकों ने घेर लिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने तेजधार हथियारों, डंडों और ईंटों से उस पर हमला किया। हमले में उसके दोनों बाजुओं, दोनों टांगों, सिर और पीठ पर चोटें आई थीं। घायल को पहले नागरिक अस्पताल रतिया लाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पुलिस को दिए बयान में राजकुमार ने आरोप लगाया था कि उसकी दोस्ती टौनी नामक युवक से है और टौनी की मकबन सिंह के साथ करीब दो माह से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते उसे भी निशाना बनाया गया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि हमलावरों ने उसे गली तक घेरकर पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद मामला चर्चा में आया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जिस किसी की संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।