{"_id":"6aa4ff2cd181142a76023765","slug":"video-public-relations-to-make-the-mahapanchayat-against-pollution-a-success-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रदूषण के खिलाफ महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रदूषण के खिलाफ महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क
कोसीकलां। कोटवन औद्योगिक क्षेत्र नवीपुर में टायर प्लांट और थर्माकोल प्लांट के जहरीले प्रदूषण के खिलाफ रविवार को होने वाली महापंचायत के ग्रामीणों ने शनिवार को 8 गांवों में जनसंपर्क कर भाग लेने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोलू, प्रीतम, गोविन्दा, गोविन्द मुखिया, राजवीर, रामवीर बीडीसी, गुरदेव, शिवम, संजीव आदि ने कोटवन, दहगांव, नवीपुर, उमरायला, नगला हसनपुर, बठैन खुर्द, बठैनकलां, कोसी आदि में जनसंपर्क किया। आरोप है कि टायर प्लांट बिना मानकों के चल रहे हैं। दिन-रात चिमनियों से काला जहरीला धुआं उगला जा रहा है। केमिकल युक्त कचरा खुले में फेंका जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र की हवा जहरीली हो गई है। हर घर में सांस, दम घुटने, खांसी, एलर्जी के मरीज हैं। टीबी, अस्थमा, फेफड़ों और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां आम हो गई हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई परिवार उजड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिषी चौधरी ने बताया कि महापंचायत के बाद ग्रामीण कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण को ज्ञापन देकर समस्या के निदान की मांग करेगें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।