{"_id":"6aa4fda73c525c5313004cc1","slug":"video-shoemaker-dies-after-falling-from-roof-in-agra-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:पड़ोसन की छत से गिरकर घायल जूता कारीगर की मौत, परिजनों ने लगाया धक्का देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:पड़ोसन की छत से गिरकर घायल जूता कारीगर की मौत, परिजनों ने लगाया धक्का देने का आरोप
आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र के बेलनगंज स्थित पंजा मदरसा के पास पड़ोसन के घर की दो मंजिला छत से गिरकर घायल जूता कारीगर विष्णु कुमार (30) की एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसन पर पांच लाख रुपये और सोने की चेन देने की मांग पूरी न करने पर विष्णु को छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे विष्णु घर से एक मकान छोड़कर रहने वाली महिला के घर गया था। दोनों के बीच करीब पांच साल से संबंध हैं। पिता जसवंत का आरोप है कि महिला पहले भी विष्णु के खिलाफ दो शिकायतें कर चुकी थी और एक साल पहले छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि महिला पहले ही पांच लाख रुपये और सोने की चेन ले चुकी थी और अब और रकम मांग रही थी। घटना के बाद महिला और उसका देवर घर से भाग गए हैं। विष्णु सऊदी अरब और दुबई में काम कर चुका था। करीब डेढ़ साल पहले लौटकर जूता फैक्ट्री में काम कर रहा था। महिला का पति अभी सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।