{"_id":"6abd54712ee2ae89be01ec00","slug":"video-brothers-clash-over-land-division-four-injured-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जमीन के बंटवारे को भाइयों में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जमीन के बंटवारे को भाइयों में मारपीट, चार घायल
आगरा के फतेहाबाद के थाना डौकी क्षेत्र में सोमवार शाम जमीन के बंटवारे को दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। कस्बा डौकी निवासी जगदीश पुत्र मावशीराम के छोटे भाई की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। बताया गया है कि उनकी जमीन के हिस्से के बंटवारे को लेकर सोमवार शाम जगदीश और उनके बड़े भाई दीवान सिंह के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में जगदीश पक्ष से उनकी पत्नी मिथलेश और पुत्र कोमल तथा दूसरे पक्ष से दीवान सिंह और उनकी पत्नी कमलेश घायल हो गईं। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया जमीन के बंटवारे के विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हुई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।