{"_id":"6ac13c3ec5e82502c308ffaf","slug":"video-both-sides-lodged-firs-in-case-involving-assault-and-firing-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मारपीट और फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मारपीट और फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
आगरा के फतेहपुर सीकरी के तेरह दरवाजा क्षेत्र में बुधवार की रात मारपीट और फायरिंग को लेकर दो पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस में उक्त मामले में तीन लोगों को के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर सक्षम न्यायालय में भेजा है। पहले पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में राहुल सिंह ने आरोप लगाया कि रात करीब नौ बजे वह अपने साथियों के साथ विनायक रिसोर्ट के पास पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अजय , विजय , सुमित और मोहित समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। तहरीर में लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने तथा फायर करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि हमले में उसे और उसके साथियों को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने भाई विजय सिंह और अन्य लोगों के साथ घर से निकले थे। रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उनके साथियों को भी पीटा गया तथा हथियार दिखाकर धमकाया गया। मारपीट में कई लोगों के घायल होने की बात कही गई है। अजय की तहरीर पर दीवान सिंह, शिवाजी ,अनुभव, बलवंत ,अनिल व अन्य के खिलाफ रात की दर्ज की गई है। उक्त मामले में सुमित अजय एवं राहुल के खिलाफ पुलिस द्वारा शांति भंग की कार्रवाई कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त मामले में एसीपी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर प्रार्थना की दर्ज की गई है जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।